फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Brahmins should learn to protect their self-respect: Mata Prasad Pandey

स्वाभिमान की रक्षा करना सीखें ब्राह्मण : माता प्रसाद पांडेय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Brahmins should learn to protect their self-respect: Mata Prasad Pandey
सपा नेता माता प्रसाद पांडेय को फरसा भेंट करते विप्र।
मथुरा। सत्ता आती-जाती रहती है। ब्राह्मण अपने स्वाभिमान की रक्षा करना सीखें। हमें न कोई मिटा सका है और न मिटा सकेगा। सरकारों को निरंकुश न होने दें। ब्राह्मण केवल उसे चुनें जो आपके हित में कार्य करे। वर्तमान शासन सत्ता निरंकुश हो चुकी है। अब जागने और विरोधी शक्तियों को सबक सिखाने का समय है। यह बातें यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने विप्र स्वाभिमान महासम्मेलन में कहीं।
विज्ञापन

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में विप्र स्वाभिमान महासम्मेलन का आयोजन रविवार को भूतेश्वर स्थित जी श्रीजी बाबा आश्रम में किया गया । इसमें ब्रज क्षेत्र से भारी संख्या में ब्राह्मण पहुंचे। शुभारंभ मुख्य अतिथि माता प्रसाद पांडेय, जगद्गुरु बलराम बाबा, पूर्व मंत्री श्याम सुंदर शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया।
विज्ञापन

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष का फरसा भेंट कर स्वागत किया गया। सम्मेलन में वक्ताओं ने समाज की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में सदैव अग्रणी रहने वाले ब्राह्मण समाज को आज हीन भावना से देखा जा रहा है। सम्मेलन में 250 ब्राह्मणों का सम्मान किया गया। पूर्व मंत्री पंडित श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि ब्राह्मणों के सहयोग के बिना कोई भी दल सत्ता प्राप्त नहीं कर सकता। सम्मेलन में पूर्व विधायक हुकुम चंद तिवारी, सत्य प्रकाश शर्मा, नरेंद्र शर्मा, पं.बालकिशन दीक्षित, महेश चंद शर्मा, राजकुमार शर्मा, राजेश पाठक व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed