फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Brahmins are busy in making the processions of Shri Vaman Bhagwan grand in Mathura and Vrindavan

Mathura News: मथुरा और वृंदावन में श्री वामन भगवान की शोभायात्राओं को भव्य बनाने में जुटे विप्रजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Brahmins are busy in making the processions of Shri Vaman Bhagwan grand in Mathura and Vrindavan
वृंदावन। श्री वामन भगवान शोभायात्रा समिति की बैठक गोरे दाऊजी, वृंदावन उत्सव गेस्ट हाउस में संपन्न हुई। बैठक में मथुरा और वृंदावन में होने वाली श्री वामन भगवान की शोभायात्राओं को सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

वृंदावन संयोजक आचार्य आनंद बल्लभ गोस्वामी और मथुरा समिति के संस्थापक पं. राजेश पाठक ने बताया कि पिछले चार वर्षों से मथुरा में यह शोभायात्रा भव्य रूप से निकाली जा रही है। इस वर्ष मथुरा में आयोजन 4 सितंबर को किया जाएगा। वहीं वृंदावन में 5 सितंबर को यह दिव्य शोभायात्रा निकलेगी। इसके लिए वृंदावन के विप्र समाज ने सहर्ष सहमति दी है।
विज्ञापन

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष राजकुमार शर्मा एवं जिला महामंत्री आशीष गौतम (चिंटू भैया) ने कहा कि श्री वामन भगवान, जो भगवान विष्णु के पंचम पूर्ण अवतार हैं, उनसे ही ब्राह्मणों की पहचान जुड़ी हुई है। दोनों शोभायात्राएं अलौकिक और दिव्य होंगी। पंडा सभा के वरिष्ठ पदाधिकारी धर्मेंद्र गौतम लीला, महासभा के महानगर अध्यक्ष सुभाष गौड़, गोविंद शर्मा आदि ने कहा कि मथुरा-वृंदावन एक ही आत्मा के दो रूप हैं और इन आयोजनों के माध्यम से ब्रज संस्कृति की गौरवगाथा को पुनः जीवंत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वृंदावन शोभायात्रा के अध्यक्ष उद्धव पंडित एवं नीरज शर्मा ने बताया कि पूरे ब्रजमंडल में जनसंपर्क के माध्यम से शोभायात्रा को हर बृजवासी की भागीदारी से भव्य रूप दिया जाएगा। बैठक का संचालन महामंत्री पंकज शर्मा ने किया। इस अवसर पर ब्रह्मदेव शर्मा, सुभाष चंद्र शर्मा, रामप्रकाश शर्मा (एडवोकेट), श्याम गौतम समेत अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed