फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Brahmin Mahasabha raises a strong voice regarding issues in Vrindavan

Mathura News: वृंदावन की समस्याओं को लेकर ब्राह्मण महासभा ने भरी हुंकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Brahmin Mahasabha raises a strong voice regarding issues in Vrindavan
वृंदावन। ब्राह्मण महासभा ने नगर में लंबे समय से व्याप्त जनसमस्याओं के संबंध में बैठक बिहार घाट स्थित जुगल बिहारी मंदिर में बैठक की। इसमें सफाई अव्यवस्था, यमुना प्रदूषण, अतिक्रमण और बंदरों के बढ़ते उत्पात जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा करते हुए जिला प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की है। विप्रों ने चेतावनी दी है कि यदि जन समस्याओं के निदान के लिए ठोस कदम नहीं उठाया गया तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

महासभा के संस्थापक सुरेश चंद्र शर्मा एवं तीर्थ पुरोहित डोरीलाल गौतम ने कहा कि धार्मिक एवं आध्यात्मिक नगरी की पहचान स्वच्छता और पवित्रता से है। करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र यमुना नदी में गिर रहे गंदे नाले पर्यावरण और आस्था दोनों के लिए बड़ा खतरा हैं। प्रशासन को इसके स्थायी समाधान के लिए समयबद्ध कार्ययोजना बनानी चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर की समस्याओं का समय पर समाधान न होने से इसकी धार्मिक एवं सांस्कृतिक छवि प्रभावित हो रही है। राधा दामोदर मंदिर के सेवायत कनिका प्रसाद गोस्वामी एवं महासभा अध्यक्ष महेश भारद्वाज ने फुटपाथों पर बढ़ते अतिक्रमण को श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का कारण बताया। वहीं, सोहनसिंह सिसौदिया व गोपाल शरण शर्मा ने बंदरों से होने वाली समस्या पर के निदान के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा समय-समय पर बंदर पकड़कर अन्य स्थानों पर छोडा जाना कोई स्थाई समाधान नहीं है। इस अवसर पर दामोदर चंद्र गोस्वामी, ओमप्रकाश मुखिया, नूतन बिहारी पारीक, मलुआ महंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed