{"_id":"697a5ce544f9fcf2d603a239","slug":"brahmin-community-expresses-outrage-over-ugc-bill-mathura-news-c-161-1-vrn1004-101441-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: यूूजीसी बिल को लेकर ब्राह्मण समाज में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: यूूजीसी बिल को लेकर ब्राह्मण समाज में आक्रोश
विज्ञापन
राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ के पदाधिकारी बैठक कर यूजीसी बिल का विरोध जताते हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन। यूजीसी बिल को लेकर ब्राह्मण समाज में रोष व्याप्त है। समाज के विभिन्न संगठनों ने जगह-जगह बैठक कर केंद्र सरकार से नवीन बिल पर पुनर्विचार कर रद्द करने की मांग की है। विप्रों ने चेतावनी दी कि यदि यूजीसी के नवीन बिल को लेकर विचार नहीं किया गया तो वे वृहद आंदोलन करने को बाध्य होंगे। एक स्वर में कहा कि यह कानून सवर्णों के हित में नहीं है। यह देश को बांटने का काम करेगा।
ब्राह्मण महासभा ने गांधी मार्ग स्थित श्रीनाथ धाम में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा बीते दिनों अधिसूचित किए गए कानून के विरोध में बैठक की। अध्यक्षता करते हुए भागवताचार्य डॉक्टर मनोज मोहन शास्त्री ने कहा कि नया यूजीसी कानून युवाओं के भविष्य को अंधकार में ले जाने वाला है। संस्थापक सुरेश चंद्र शर्मा एवं यज्ञाचार्य विष्णुकांत शास्त्री ने कहा कि नया कानून सवर्णों के लिए हितकारी नहीं है। इस दौरान भागवताचार्य अशोक व्यास, महेश भारद्वाज, गोपाल शरण शर्मा, राजकुमार शर्मा, संजय पाराशर, भुवनेश मिश्रा, रविकांत गौतम, मृदुलकांत शास्त्री, राजनारायण द्विवेदी, बुद्धिप्रकाश शास्त्री आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
शुक्रवार को श्रीराम मंदिर में होगी सभा
वृंदावन। यूजीसी के नए बिल के विरोध में श्रीराधाकांत मंदिर में बैठक हुई। वक्ताओं ने बिल को वापस लेते हुए हिंदुओं की एकता पर जोर दिया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शुक्रवार दोपहर 2 बजे अटल्ला चुंगी स्थित श्रीराम मंदिर में सर्वजातीय सभा का आयोजन किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता महामंडलेश्वर राधा प्रसाद देव महाराज ने की। कहा कि केंद्र सरकार का यह निर्णय हिंदू समाज को विखंडित कर देगा। संत गोपेश बाबा, आचार्य बद्रीश, महंत मोहिनी शरण महाराज ने कहा कि सत्ता का दुरुपयोग किया जा रहा है। राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद बल्लभ गोस्वामी, आचार्य मृदुल कांत शास्त्री, डॉक्टर अभिषेक शर्मा, सुमंतकृष्ण शास्त्री, हरिहर मुद्गल, गोविंद खंडेलवाल, गोविंद नारायण शर्मा, भुवनेश मिश्रा, नीरज गौड़, तपेश पाठक, गौरव अग्रवाल, अमित शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद