{"_id":"6acfcbae61fc6dfe900c9537","slug":"boys-from-mant-and-girls-from-nauhjheel-emerge-as-overall-champions-mathura-news-c-369-1-mt11022-154256-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: ओवरऑल चैंपियन बने मांट के बालक और नौहझील की बालिकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: ओवरऑल चैंपियन बने मांट के बालक और नौहझील की बालिकाएं
विज्ञापन
मथुरा। गणेशरा स्थित स्व. मोहन पहलवान स्पोर्ट स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय 70वीं जनपद स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। बालक वर्ग में मांट की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं महावन-फरह संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में नौहझील की टीम ओवरऑल विजेता बनी और उस्फार ने दूसरा स्थान हासिल किया।
12 से 14 अक्तूबर तक चली प्रतियोगिता में जिले के 50 माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने कोच के साथ भाग लिया। समापन समारोह में महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज की बालिकाओं ने सरस्वती वंदना व सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। संयोजक बदन सिंह व मनवीर सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया।
मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक राघवेंद्र सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी आजाद सिंह और प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विनय प्रताप सिंह ने विजेताओं को शील्ड व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. देव प्रकाश, डॉ. पदम सिंह, देशराज सिंह, सुरेश सिंह तोमर, दिनेश सिंह राणा, निरंजन सोलंकी, संजय सिंह, शालिनी अग्रवाल, गोवर्धन दास गुप्ता, कमल कुमार गौड़ आदि उपस्थित रहे।