फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Book a seat to attend Mahakumbh from home

Mathura News: घर से ही महाकुंभ में जाने के लिए सीट करें बुक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Book a seat to attend Mahakumbh from home
मथुरा। महाकुंभ में स्नान के लिए जाने के लिए मन बना रहे श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। ऐसे लोग अब घर से ही अपनी सीट बुक करा सकेंगे। बस उन्हें फोन नंबर डायल करना होगा। इसी वक्त यात्री को बस के जाने का समय बता दिया जाएगा। इसके लिए परिवहन निगम ने जिले में 6 बस स्टैंडों पर टिकट बूथ खोले हैं। मंगलवार से इनका संचालन भी शुरू कर दिया गया। वहीं अब हर दो घंटे में महाकुंभ के लिए डिपो से बसें चलाने की भी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


रोडवेज डिपो के वरिष्ठ लेखाकार संतोष अग्रवाल ने बताया कि शाही स्नान के लिए सोमवार को 10 बसें गईं। सभी फुल गईं। इसे देखते हुए घर से ही टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू की गई है। जिससे यात्री की पहले ही टिकट बुक हो जाएगी। उसे बस रवाना होने का समय भी बता दिया जाएगा। निगम ने नए बस स्टैंड पर राजेंद्र चतुर्वेदी, पुराने बस स्टैंड पर शशि शर्मा, गोवर्धन में गोपाल राम, बरसाना में मोतीराम, नौहझील में महेंद्र कुमार और वृंदावन में पीयूष को टिकट बुकिंग बूथ पर लगाया है। महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं का डिपो के अधिकारी स्वागत भी करेंगे।
विज्ञापन





इन नंबरों पर करा सकते हैं बुकिंग

घर से महाकुंभ स्नान को जाना चाहते है तो श्रद्धालु फोन के माध्यम से सीट बुक कर सकते हैं। नए बस स्टैंड पर 9259419798 व पुराने बस स्टैंड पर 9410060999, गोवर्धन में 84390094474 , बरसाना में 9557602440, नौहझील में 8445752715 और वृंदावन में 9149079185 पर फोन करके सीट बुक कराई जा सकती है। फोन पर ही बस के जाने का समय बता दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed