फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   bomb blast in lucknow case

लखनऊ कचहरी में विस्फोट के बाद मथुरा में भी सतर्कता

Thu, 13 Feb 2020 08:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
bomb blast in lucknow case
मथुरा। बृहस्पतिवार को लखनऊ कचहरी में हुए बम विस्फोट के बाद मथुरा पुलिस भी हरकत में दिखी। आनन-फानन में बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वैड के संग पुलिस ने कचहरी परिसर के बाहर और अंदर खड़े वाहनों की तलाशी ली, वहीं कचहरी परिसर में संदिग्धों के सामानों की भी तलाशी ली गई। कचहरी परिसर के चारों गेट संग प्रत्येक कोने की जांच की गई।
विज्ञापन

एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा, सीओ सिटी राकेश कुमार, सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक सत्यपाल सिंह बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वैड और पुलिसबल के साथ कचहरी पहुंचे। यहां पर बाहर पार्क हो रहे वाहनों की तलाशी ली गई। इसके बाद कचहरी परिसर के अंदर खड़े वाहनों को भी चैक किया। यहां संदिग्ध दिखने वालों की तलाशी लेकर कारण भी पूछा गया।
विज्ञापन

बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वैड ने कोर्ट परिसर में तलाशी ली। ढाई घंटे तक चले चेकिंग अभियान में कचहरी परिसर के चारों गेट की मुस्तैदी को भी परखा गया। हालांकि पुलिसकर्मी मुस्तैद मिले। बावजूद इसके एसपी सिटी ने सभी को सजग और सतर्क रहने के निर्देश दिए। एसपी सिटी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि समय-समय पर कचहरी परिसर की सुरक्षा परखी जाती है। उसी के तहत बृहस्पतिवार को भी मुस्तैदी चेक के संग संदिग्धों की टोह ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed