फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Body voter list revision work started, BLO is not known

Mathura News: निकाय मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम शुरू, बीएलओ का अता-पता नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Mar 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
Body voter list revision work started, BLO is not known
कोसीकलां। नगर निकाय चुनाव के लिए तैयारियां तेज हो गईं हैं। नगर पालिका में मतदाता सूची को लेकर दावे व आपत्तियां लेने का कार्य शुरू हुआ। इस दौरान किसी ने नाम बढ़वाने तो किसी नेे मतदाता सूची में नाम संशोधित करवाने के लिए फार्म भरा, लेकिन बीएलओ का अता-पता नहीं, मतदाता सूची में नाम बढ़वाने के लिए लोग परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका निकाय चुुनाव के लिए अनंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की गई है। अब अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन के पहले दावे व आपत्तियां लेने का काम शुरू हुुआ है। वैसे तो बूथों पर बीएलओ की मौजूदगी में दावे व आपत्तियां लेने का कार्य होना था, लेकिन अधिकतर बूथों पर बीएलओ नहीं पहुंचे और गायब रहे। वही, निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची पुनरीक्षण का विशेष अभियान शुरू हो गया है।
विज्ञापन

बुधवार को पालिका कार्यालय में तहसीलदार मनोज वार्ष्णेय ने नगर के बीएलओ के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिए। कहा कि बीएलओ 15 से 17 मार्च तक विशेष अभियान चलाकर मतदाताओं के घर-घर जाएंगे और उनसे संपर्क करेंगे। इस दौरान जिन युवाओं की आयु 18 वर्ष हो रही है। उनके नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे। नए नाम शामिल करने के साथ ही संशोधन का काम भी किया जाएगा। इसके साथ ही जो मतदाता किसी अन्य स्थान पर रहने लगे हैं, उनके नाम मतदाता सूची से अलग कर दिए जाएंगे। अगर बीएलओ ने लापरवाही बरती तो कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed