{"_id":"652d64905ed7a26919032ff5","slug":"body-of-youth-missing-from-agra-found-hanging-from-tree-in-vrindavan-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: आगरा से लापता युवक का शव वृंदावन में पेड़ पर लटका मिला, कानपुर जाने की बात कहकर घर से निकला था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: आगरा से लापता युवक का शव वृंदावन में पेड़ पर लटका मिला, कानपुर जाने की बात कहकर घर से निकला था
Mon, 16 Oct 2023 10:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 16 Oct 2023 10:39 PM IST
सार
आगरा से लापता युवक का शव वृंदावन में पेड़ पर लटकता मिला। वह कानपुर में काम करता था। कानपुर जाने की बात कहकर घर से निकला था।
विज्ञापन
वृंदावन कोतवाली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन स्थित केशवधाम इलाके के अनुकंपा गेस्ट हाउस के पास सोमवार की सुबह युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। युवक आगरा के कागारौल इलाके का रहने वाला था। वह चार दिन पहले घर से कानपुर जाने की बात कहकर निकला था। रविवार रात वह ट्रेन के जरिये मथुरा आया और यहां आत्महत्या कर ली। इस घटना के पीछे घरेलू कलह बताई जा रही है।
विज्ञापन
कागारौल थाना क्षेत्र के गांव उजरई निवासी विश्वेंद्र सिंह (27) पुत्र जीवन सिंह कानपुर के किसी पुलिस थाने की चौकी पर काम करता था। उसके चचेरे भाई खेम सिंह ने बताया कि 14 अक्तूबर को विश्वेंद्र घर से कानपुर जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद उससे किसी का कोई संपर्क नहीं हो पाया। सोमवार सुबह वृंदावन पुलिस द्वारा उसके फंदे से लटकर आत्महत्या करने की सूचना मिली।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- मर गई ममता: मां ने दिव्यांग पुत्र को दी दर्दनाक मौत, फिर खुद को भी कर लिया खत्म; खून से लाल मिली जमीन
विज्ञापन
इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि विश्वेंद्र के पास एक रेल टिकट मिली है। यह 15 अक्तूबर की आगरा से मथुरा यात्रा की है। जांच में सामने आया है कि विश्वेंद्र शादीशुदा था। परिवार में वह तीसरे नंबर का था। प्रारंभिक जांच में घरेलू कलह में आत्महत्या का मामला सामने आया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया है।