{"_id":"688b9b8d8050807e0d0532c4","slug":"body-of-young-man-was-found-lying-on-bed-in-flat-2025-07-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mathura: फ्लैट में पलंग पर पड़ा मिला युवक का शव, कमरे से बरामद हुआ ये सामान; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: फ्लैट में पलंग पर पड़ा मिला युवक का शव, कमरे से बरामद हुआ ये सामान; जांच में जुटी पुलिस
Thu, 31 Jul 2025 10:06 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 31 Jul 2025 10:06 PM IST
सार
वृंदावन में ओमेक्स स्थित फ्लैट में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फाॅरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : iStock
विस्तार
मथुरा के वृंदावन में ओमेक्स स्थित फ्लैट में युवक की लाश पलंग पर मिलने से खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कमरे से निकाल पोस्टमार्टम गृह पर भिजवाया। पुलिस को कमरे से एक दर्जन से अधिक शराब के क्वार्टर मिले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ओमेक्स में कृष्णा 8सी 002 में रूम सर्विस का संचालन करने वाले प्रशांत राजपूत ने बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे कमरे में ठहरे युवक की मौत की सूचना डायल 112 पर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर देखा तो युवक का शव पलंग पर पड़ा था।

युवक की पहचान जनपद फर्रुखाबाद के गनीपुर थाना के नवाबगंज निवासी 32 वर्षीय राहुल कुमार चतुर्वेदी (32) पुत्र राजेश कुमार चतुर्वेदी के रूप में हुई। पुलिस ने परिजन को सूचना दी और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्यों का संकलन किया।
पुलिस ने बताया कि रूम संचालक के अनुसार युवक 20 जुलाई से यहां रेंट पर कमरा लेकर रुका था। वह सुबह 11 बजे तक उठकर नहीं आया तो उसने सोचा कि शायद वह सो रहा होगा, लेकिन जब दोपहर तक वह कमरे से बाहर नहीं आया तो उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कमरा खुलवाकर देखा तो वह पलंग पर मृत अवस्था में पड़ा हुआ था।