{"_id":"6a48dda0523ba2311b017148","slug":"body-of-young-man-found-floating-in-yamuna-river-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: यमुना में उतराता मिला युवक का शव, शरीर पर नहीं थे कपड़े; पहचान के प्रयास में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: यमुना में उतराता मिला युवक का शव, शरीर पर नहीं थे कपड़े; पहचान के प्रयास में जुटी पुलिस
Sat, 04 Jul 2026 03:48 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 04 Jul 2026 03:48 PM IST
सार
यूपी के मथुरा जिले में एक शव यमुना में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही पुलिस शव की शिनाख्त कराने के प्रयास में भी जुटी है।
विज्ञापन
death demo
- फोटो : iStock
विस्तार
मथुरा के थाना मांट क्षेत्र में यमुना नदी में केसी घाट के समीप एक अज्ञात युवक का शव पानी में तैरता हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची मांट पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतक की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है।
शनिवार को राहगीरों ने केसी घाट के पास यमुना नदी में एक युवक का शव तैरता हुआ देखा। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। बताया गया कि शव पर कोई कपड़े नहीं थे। मांट थाना के क्राइम प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के लिए आसपास के सभी थानों में शव की फोटो भेजी गई है। इसके अलावा सोशल मीडिया के माध्यम से भी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।