फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Body of a young man found hanging from a noose

Mathura News: फंदे से लटका मिला युवक का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Body of a young man found hanging from a noose
वृंदावन। शहर के ओमैक्स कॉलोनी स्थित कृष्णा 8-एच टावर के एक फ्लैट में शनिवार सुबह एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

युवक की पहचान वैभव (26) पुत्र अनिल कुमार, निवासी सेक्टर 12, गुरुग्राम के रूप में हुई है। युवक पिछले तीन महीनों से वृंदावन में ही रह रहा था और कॉलोनी में उसके नाम दो फ्लैट हैं। घटना की जानकारी सुबह करीब 5 बजे उस समय हुई जब युवक की महिला मित्र पूर्णसी उससे मिलने गुरुग्राम से वृंदावन पहुंची। जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो उसने कॉलोनी की सुरक्षा टीम को सूचित किया। गार्ड की मदद से जब दरवाजा तोड़ा गया, तो वैभव का शव पंखे से फंदे पर लटका मिला। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मृतक युवक की महिला मित्र से जानकारी जुटा रही है। परिजन को जानकारी दी गई तो वह भी आ गए। उन्होंने बताया कि वह आता जाता रहता था लेकिन पिछले कुछ महीनों से यहीं रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed