फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Bodies of a girl and a woman found on railway track

Mathura News: रेलवे ट्रैक पर मिले युवती और महिला के शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Bodies of a girl and a woman found on railway track
मथुरा। मथुरा-दिल्ली रेलवे लाइन पर जंक्शन से दिल्ली की ओर से 30 किमी की दूरी पर एक युवती और एक महिला के शव जीआरपी को मिले हैं। जीआरपी की टीम शवों की पहचान के प्रयास में लग गई है। जीआरपी ने दोनों शवों को मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन


वृंदावन रोड रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक के सहारे रविवार की सुबह 22 से 25 वर्षीय युवती के घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना जीआरपी को मिली। जीआरपी की टीम युवती को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके कुछ देर बाद ही जीआरपी को कोसी स्टेशन के पास 40 से 45 वर्षीय महिला का शव पड़ा होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची जीआरपी टीम को मृतका के पास से कोई ऐसी वस्तु नहीं मिली, जिससे उसकी पहचान हो पाती।
विज्ञापन


मृतका ने बादामी रंगा का गाउन पहना हुआ था। उसके बांए हाथ की चार उंगलियों में पीली धातु की अंगूठियों के अलावा हाथ में पीली धातु के दो कड़े थे। इसके अलावा उसके सिर पर चोट का निशान था। जीआरपी ने दोनों शवों को पहचान प्रक्रिया के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक यादराम सिंह ने बताया ऐसा माना जा रहा है कि कोसी स्टेशन के पास मिली महिला ट्रेन की चपेट में आई होगी। वहीं वृंदावन रोड स्टेशन पर युवती मंगला एक्सप्रेस से गिरी थी। दोनों शवों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed