फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Block level English language competition organized

Mathura News: ब्लॉक स्तरीय अंग्रेजी भाषा प्रतियोगिता आयोजित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 08:29 PM IST
विज्ञापन
Block level English language competition organized
चौमुहां। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर अंग्रेजी भाषा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें इमला, सुलेख, कविता, वन मिनट शो, क्विज एवं निबंध लेखन आदि विधाओं में बच्चों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इमला में प्राथमिक विद्यालय स्यारहा की अंजली ने प्रथम, चौमुहां प्रथम के कान्हा ने द्वितीय, चैनपुरा के कलक्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सुलेख में चौमुहां प्रथम की भारती, ततारपुर के बंशीधर, चैनपुरा के कलक्टर, कविता पाठ में अकबरपुर के विशाल, अगरयाला की नेहा तथा अहूरी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

वन मिनट शो में उच्च प्राथमिक विद्यालय पसौली के जयगोपाल ने प्रथम व द्वितीय, सहार के साबिर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्विज में सहार के रिजवान, नगला मौजी एवं गांगरौली के प्रिंस व गर्भित ने द्वितीय एवं अकबरपुर एवं अस्तौली के विशाल व रोहित को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। निबंध लेखन में अकबरपुर की सोनिया को प्रथम, रहेड़ा की ऋतु को द्वितीय एवं अगरयाला की प्रिया को तृतीय स्थान मिला। विजेताओं को मेडल एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर ठा. लक्ष्मीनारायण सिंह, बदन सिंह यादव, विनीता शर्मा, हरिओम शर्मा, मंजू राजपूत, मनोज वर्धन, प्रद्युमन सिंह, ज्योति वीर सिंह, विनोद कुमार, अर्चना चौधरी, अवनीश उपाध्याय, प्रहलाद सिंह मौजूद रहे। सतीश चंद दीक्षित, कन्हैया लाल शर्मा की विशेष भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed