{"_id":"69e7c17215fba5fe320a35fe","slug":"bku-launches-indefinite-sit-in-in-mant-tehsil-mathura-news-c-412-1-mt21006-7298-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: मांट तहसील में भाकियू ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: मांट तहसील में भाकियू ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांट। भाकियू सुनील ने किसानों की समस्याओं पर मांट तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। एसडीएम मांट ने मौके पर पहुंचकर किसानों की समस्याएं सुनीं। हालांकि मौके पर कोई आश्वासन नहीं मिलने पर किसानों ने धरना प्रदर्शन को अनिश्चितकालीन करने की घोषणा कर दी।
मंगलवार को तहसील मांट परिसर में भाकियू सुनील के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह गावर के नेतृत्व में सैकड़ों किसान धरना प्रदर्शन के लिए पहुंचे। शाम को एसडीएम मांट दीपिका मेहर धरना स्थल पर पहुंचीं और किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए कुछ दिन का समय मांगा, लेकिन किसान तत्काल समाधान की मांग पर अड़ गए।
भाकियू नेता गजेंद्र सिंह गावर ने घोषणा की कि जब तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तब तहसील में धरना प्रदर्शन चलता रहेगा। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता नरोत्तम पाराशर और संचालन चरण सिंह ने किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष मीना ठाकुर, प्रदेश महासचिव नरोत्तम पाराशर, जिला मथुरा महानगर अध्यक्ष भरत अग्रवाल, चरण सिंह, प्रेमपाल, सूरजमुखी, महेश चंद, भगवान तोमर, विनोद राजपूत आदि मौजूद रहे। संवाद