फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   BKU Arajnaitik workers freed Jabra toll plaza during demonstration In Mathura

Mathura News: यमुना एक्सप्रेसवे पर भाकियू कार्यकर्ताओं का हंगामा, फ्री करा दिया जाबरा टोल

Mon, 24 Jul 2023 09:07 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 24 Jul 2023 09:07 PM IST
सार

Mathura News: मथुरा में भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने यमुना एक्सप्रेसवे पर हंगामा किया। इस दौरान जाबरा टोल प्लाजा पब्लिक के लिए फ्री करा दिया।
 

विज्ञापन
BKU Arajnaitik workers freed Jabra toll plaza during demonstration In Mathura
Mathura News: यमुना एक्सप्रेसवे पर भाकियू कार्यकर्ताओं का हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे के जाबरा टोल प्लाजा को भाकियू ने सोमवार शाम साढ़े चार से साढ़े पांच बजे तक फ्री करा दिया। ये सभी यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण की ओर से तय अतिरिक्त मुआवजे और सर्विस रोड को सही कराने की मांग कर रहे थे। प्रभारी निरीक्षक के समझाने पर माने।

विज्ञापन


मांट थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर स्थित जाबरा टोल प्लाजा पर भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष सोनवीर सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान व कार्यकर्ता यमुना एक्सप्रेस वे पर पहुंचे। ये सभी प्राधिकरण की ओर से तय अतिरिक्त मुआवजे को देने की मांग कर रहे थे। इन सभी ने नोएडा से आगरा की तरफ जाने वाले बूथों पर कब्जा कर लिया और एक घंटे तक टोल फ्री कर दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- जिंदगी की जंग हार गया दामाद: महज इस बात पर ससुरालवालों ने जिंदा जला दिया, पत्नी ने भी दिया था साथ; जानें कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे टोल चौकी प्रभारी धीरज सिंह ने पहुंचे और भाकियू कार्यकर्ताओ को समझाया। बात नहीं बनी तो मांट थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने एक घंटे वार्ता की गई। इसी बीच मंडल अध्यक्ष राजकुमार तोमर का काफिला भी टोल प्लाजा पर पहुंचा और समस्याओं को लेकर टोल प्लाजा प्रबंधक अनुज कुमार से वार्ता की गई। 

यह भी पढ़ेंः- शादी का शौकीन: दूसरी पत्नी के सामने युवक ने रखा तीसरे विवाह का प्रस्ताव, जेठ की भी एंट्री; मचा बवाल

प्रबंधक ने कहा कि सभी समस्याओं को लेकर जल्द उच्चाधिकारियों से वार्ता की जाएगी। मंडल अध्यक्ष ने कहा यदि समस्याओं को लेकर समाधान नहीं किया गया तो आगामी दिनों में बड़ा आंदोलन टोल प्लाजा पर किया जाएगा। इस मौके पर ओमप्रकाश, अर्जुन सिंह,चरण सिंह,दुर्ग सिंह,चन्द्रपाल,भूरा पहलवान,नवीन पोहप सिंह,भीमा नीरू सिम्ह, पुष्प कुमार, मनोज कुमार,कुलदीप,शिवकुमार तोमर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed