फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   BJP's Training Camp to be Polythene-Free

Mathura News: पॉलीथीन मुक्त होगा भाजपा का प्रशिक्षण शिविर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
BJP's Training Camp to be Polythene-Free
मथुरा। भाजपा का 16 व 17 मई को संस्कृति यूनिवर्सिटी में आयोजित दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण शिविर पॉलीथीन मुक्त रहेगा। तैयारियों को लेकर यूनिवर्सिटी में जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। वर्ग प्रभारी हेमंत शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत-सशक्त भारत संकल्प को ध्यान में रखते हुए शिविर को पर्यावरण अनुकूल बनाया जाएगा। पानी पीने के लिए स्टील और कांच के गिलास, भोजन के लिए पत्तल-दोने तथा कपड़े के झोलों का उपयोग किया जाएगा। 16 मई को वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में शिविर का उद्घाटन होगा। दो दिवसीय शिविर में कुल 12 सत्र आयोजित किए जाएंगे। बूथ अध्यक्ष स्तर तक के करीब 200 कार्यकर्ता भाग लेंगे। जिला महामंत्री सत्यपाल चौधरी ने बताया कि शिविर की व्यवस्थाओं के लिए 11 समितियों का गठन किया गया है। जिला महामंत्री आकाश चौधरी, अमन ठाकुर, मीनाक्षी शर्मा, अनिल चौधरी, सुरेश तरकर, भानु प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed