Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   BJP workers will remember the valor, service and sacrifice of Rani Ahilyabai

Mathura News: रानी अहिल्याबाई के शौर्य, सेवा और बलिदान को याद करेंगे भाजपाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
BJP workers will remember the valor, service and sacrifice of Rani Ahilyabai
मथुरा। अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर अभियान चलाने की रणनीति बनाते भाजपा पदाधिकारी। - फोटो : mathura
मथुरा। भाजपाई 21 से 31 मई तक रानी अहिल्याबाई होल्कर की जन्म जयंती धूमधाम से मनाएंगे। अभियान के तहत गोष्ठियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। साथ ही यमुना घाटों पर आरती की जाएगी। वीर नारी की गाथाओं को जन-जन तक पहुंचाने का उद्देश्य है।
विज्ञापन

रविवार को पुष्पांजलि स्थित भाजपा कार्यालय पर पदाधिकारियों ने अभियान की रणनीति तैयार की है। जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय ने कहा है कि अभियान में महिला स्वयंसेवी संगठन एवं स्थानीय निकायों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। इसके तहत विभिन्न क्षेत्रों में बैठकें, गोष्ठियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री अंजुला माहोर ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के चौंडी गांव में हुआ था। उनके 30 वर्षों के शासनकाल को सुशासन, न्यायप्रियता, सामाजिक समरसता, धार्मिक सहिष्णुता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के लिए याद किया जाता है। मुकेश वार्ष्णेय ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने बताया कि यह अभियान 21 से 31 मई तक जिले की ग्राम पंचायतों और विधानसभा क्षेत्रों में चलाया जाएगा। जिला महामंत्री सत्यपाल चौधरी, देवेश पाठक, महीपाल सिंह, भगत सिंह, देवेंद्र शर्मा, भानु प्रताप सिंह, जादौन, प्रियंका उपाध्याय, तरुण सैनी, नरेंद्र गौतम, अनिल चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed