{"_id":"623f2587a1edf81f1d7f2b5d","slug":"bjp-workers-welcomed-the-ministers-after-reaching-lucknow-mathura-news-mtr515090794","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ पहुंचकर भाजपाइयों ने किया मंत्रियों को स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ पहुंचकर भाजपाइयों ने किया मंत्रियों को स्वागत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। योगी सरकार 2.0 में शामिल हुए मंत्रियों का मथुरा के भाजपाइयों ने लखनऊ पहुंचकर स्वागत किया। इन मंत्रियों को माला, दुपट्टा और मथुरा का प्रसाद खिलाकर प्रदेश सरकार की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए मथुरा का विशेष ख्याल रखने की अपेक्षा की।
भाजपा के पार्षद राजेश सिंह पिंटू और भाजपा नेता चौधरी नेत्रपाल सिंह ने स्वतंत्र प्रभार मंत्री ठाकुर दयाशंकर सिंह का माला और दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया, वहीं श्रीबांकेबिहारी का प्रसाद खिलाकर उज्जवल भविष्य की कामना की। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण सिंह के आवास पर पहुंचकर नवनिर्वाचित एमएलसी ठाकुर ओमप्रकाश सिंह और महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपाइयों ने स्वागत किया। इन नेताओं ने जनपद के सर्वांगीण विकास के मार्ग प्रशस्त करने में सहयोग की अपेक्षा की है।
महानगर अध्यक्ष ने तीनों मंत्रियों से मथुरा के विकास पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। इसके बाद प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे मथुरा के भाजपाइयों ने प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल से आशीर्वाद लिया। तीनों मंत्रियों ने एमएलसी चुने जाने पर ठाकुर ओमप्रकाश सिंह को बधाई भी दी। इस मौके पर चिंताहरण चतुर्वेदी, प्रमोद बंसल, पन्ना लाल गौतम, राजवीर चौधरी, यतेंद्र फौजदार, पुनीत चतुर्वेदी, मनप्रीत सिंह, आशुतोष चतुर्वेदी, दीपांकर भाटिया मौजूद रहे।