फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   BJP worker beaten up market closed in protest traders gave this warning

Mathura News: भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट, विरोध में बाजार बंद; व्यापारियों ने दी ये चेतावनी

Fri, 27 Sep 2024 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 27 Sep 2024 12:02 AM IST
सार

मथुरा के चौमुंहा में भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट के मामले में व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारियों ने बाजार बंद रखा। साथ ही चेतावनी दी कि सख्त कार्रवाई न होने पर ये प्रदर्शन जारी रहेगा।
 

विज्ञापन
BJP worker beaten up market closed in protest traders gave this warning
police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र के कस्बा चौमुहां में भाजपा कार्यकर्ता के साथ मारपीट व कार्रवाई न होने से गुस्साए व्यापारियों ने बृहस्पतिवार सुबह बाजार बंद रखा। रामलीला मैदान के पास धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

सूचना पर थाना प्रभारी जैंत अश्वनी कुमार पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर कार्यकर्ता माने। इससे एक घंटे से अधिक समय तक बाजार बंद रहा। वहीं सूचना पर धरनास्थल पर भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय भी पहुंचे।
विज्ञापन


दरअसल, देर शाम पवन वार्ष्णेय चौमुहां बाजार में भाजपा नेताओं के साथ सदस्यता अभियान चला रहे थे। तभी कुछ लोगों ने आकर मारपीट शुरू कर दी। पवन ने आरोपियों के खिलाफ थाने पर तहरीर दी। बुधवार देर रात इस मामले में पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। आरोप है कि पूछताछ के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई। थानाध्यक्ष जैंत ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तीन लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed