फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   BJP was doing the work of creating poison, not development: Pradeep

विकास नहीं विष पैदा करने का काम रही भाजपा: प्रदीप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 08:39 PM IST
विज्ञापन
BJP was doing the work of creating poison, not development: Pradeep
मथुरा। भाजपा विकास नहीं विष पैदा करने का काम रही है। पूरे देश का माहौल विषाक्त होता जा रहा है। यह सब देश मेें बढ़ती महंगाई व अन्य ज्वलंत मुद्दों से भटकाने के लिए कर रही है। यह बात शुक्रवार को कांग्रेस की महानगर कांग्रेस की बैठक में पूर्व विधानमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर ने कृष्णा नगर स्थित अपने आवास पर कही। कहा कि भाजपा देश में अराजकता का माहौल पैदा कर रही है। इससे देश के बाहर रोजी रोटी के लिए गए लोगाेें को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रदीप माथुर ने कहा कि देश में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता अराजकता का माहौल पैदा कर रहे हैं। इस माहौल के कारण देश में ही नहीं विदेशों में भी भारत की छवि खराब हो रही है। जो लोग देश के बाहर अपने परिवार के लिए कमाने के लिए गए हैं, उनको भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

देश की छवि दिन-प्रतिदिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खराब हो रही है। केवल यह कार्य भाजपा कर रही है। क्योंकि देश में बेरोजगारी और महंगाई चरम सीमा पर है और जनता का ध्यान भटकाने के लिए यह कार्य इनके द्वारा किया जा रहा है। क्योंकि आज देखा जा रहा है पढ़े लिखे लोग भी सड़कों पर बेरोजगार डोल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed