फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   BJP to Channel Full Strength at the Booth Level

Mathura News: बूथ स्तर पर ताकत झोंकेगी भाजपा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
BJP to Channel Full Strength at the Booth Level
मथुरा। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी (महानगर) 5 से 21 जून तक 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के महाअभियान चलाएगी। पुष्पांजलि स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यशाला में इसकी रूपरेखा तय कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। जिसकी अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने की। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य व जिला प्रभारी अशोक कटारिया ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष सुशासन, पारदर्शिता और गरीब कल्याण के रहे हैं, जहां योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक पहुंच रहा है। महानगर अध्यक्ष राजू यादव ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक जनभागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


संयोजक जिला महामंत्री कुंज बिहारी चतुर्वेदी ने बताया कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ मां के नाम अभियान से शुरुआत होगी, जिसके संयोजक जिला उपाध्यक्ष चंद्रपाल कुंतल हैं। 8 से 14 जून तक रामकिशन पाठक के नेतृत्व में प्रबुद्धजन संपर्क और 13-14 जून को श्याम शर्मा के नेतृत्व में मीडिया संवाद होगा। 14 से 16 जून तक ब्लॉक स्तरीय जनकल्याण शिविर लगेंगे, जिसमें गोवर्धन के ज्ञानेंद्र सिंह राणा व मथुरा के ललित गौतम संयोजक होंगे। 17 जून को विनीत शर्मा की देखरेख में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन और 17-20 जून तक दीपक गोला के संयोजन में विकास प्रदर्शनी लगेगी। 18-19 जून को ठा. सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में प्राकृतिक खेती कार्यशाला होगी। समापन 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर परशुराम सिंह के संयोजन में योग कार्यक्रमों से होगा। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह, महापौर विनोद अग्रवाल, विधायक मेघश्याम सिंह, डॉ. देवेंद्र शर्मा, निरंजन सिंह धनगर, मनोज ठाकुर सौनोठ, पूजा चौधरी और पार्षद अंकुर गुर्जर व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed