Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   BJP’s Two-Day Strategy Meet Begins in Farah, Leaders to Review Organisation and Prepare for 2027 UP Polls

यूपी: श्रीकृष्ण की धरती से भाजपा बुनेगी मिशन-2027 का तानाबाना, जीत की हैट्रिक पर मंथन; जुटने जा रहे ये दिग्गज

Mon, 16 Nov 2026 11:33 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 16 Nov 2026 11:33 AM IST
सार

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में जीत की हैट्रिक के लक्ष्य के साथ भाजपा की दो दिवसीय चिंतन बैठक मथुरा के फरह स्थित परखम में आयोजित हो रही है। बैठक में करीब 50 वरिष्ठ नेता संगठन की कमजोरियों, कार्यकर्ताओं की नाराजगी और बूथ प्रबंधन की समीक्षा कर चुनावी रणनीति तैयार करेंगे।

विज्ञापन
BJP’s Two-Day Strategy Meet Begins in Farah, Leaders to Review Organisation and Prepare for 2027 UP Polls
चिंतन बैठक - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विधानसभा चुनाव-2027 में जीत की हैट्रिक लगाने के लक्ष्य के साथ भाजपा सोमवार से श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा के परखम में दो दिवसीय चिंतन बैठक करने जा रही है। फरह के पंडित दीनदयाल उपाध्याय गो अनुसंधान केंद्र में होने वाले इस महामंथन में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उप मुख्यमंत्री और प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं समेत करीब 50 दिग्गज शामिल होंगे।
विज्ञापन

 
Trending Videos

बैठक में चुनावी रणनीति के साथ संगठन की कमजोरियों, कार्यकर्ताओं की नाराजगी और बूथ प्रबंधन की समीक्षा होगी। पार्टी का मकसद चुनाव से पहले प्रदेश के सभी छह संगठनात्मक क्षेत्रों में अपनी तैयारियों को व्यवस्थित करना है। इस बार भाजपा ने दूसरे राज्यों के अनुभवी संगठन नेताओं को भी उत्तर प्रदेश की चुनावी जिम्मेदारी देने की योजना बनाई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, आंध्र प्रदेश-तेलंगाना, झारखंड और महाराष्ट्र के संगठन पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। पश्चिम, ब्रज, कानपुर-बुंदेलखंड, अवध, काशी और गोरखपुर क्षेत्र में उनकी भूमिका और जिम्मेदारियां तय की जाएंगी। ये नेता क्षेत्रवार संगठन की स्थिति, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और बूथ प्रबंधन की रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।
 
विज्ञापन

चिंतन बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और स्मृति ईरानी की मौजूदगी प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी तथा प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी शामिल होंगे।

 

हालिया विधान परिषद चुनाव में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं होने के बाद संगठन की कमजोरियों को लेकर भी चर्चा होगी। कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करने, निष्क्रिय पदाधिकारियों को सक्रिय करने, बूथ स्तर पर पकड़ मजबूत करने और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान नाम जुड़वाने के अभियान की समीक्षा प्रमुख विषय रहेंगे। सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय बनाने पर भी मंथन होगा।
 

मांट विधायक एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री राजेश चौधरी ने बताया कि बैठक सोमवार दोपहर एक बजे शुरू होगी और मंगलवार को समाप्त होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष अंतिम दिन शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव की योजना और रणनीति बनाने के लिए ही चिंतन बैठक आयोजित की गई है। 

 

मुख्यमंत्री योगी का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
16 नवंबर : परखम में चिंतन बैठक में होंगे शामिल

दोपहर 12:30 बजे : लखनऊ स्थित पांच कालिदास मार्ग से रवाना।
दोपहर 12:50 बजे : अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

दोपहर 12:55 बजे : राजकीय विमान से आगरा के लिए रवाना।
दोपहर 1:40 बजे : आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

दोपहर 1:45 बजे : हेलीकॉप्टर से मथुरा के लिए रवाना।
दोपहर 2:05 बजे : परखम हेलीपैड पर आगमन।

दोपहर 2:10 बजे : कार से प्रस्थान।
दोपहर 2:15 बजे : पंडित दीनदयाल उपाध्याय गो अनुसंधान केंद्र, परखम पहुंचेंगे।

17 नवंबर : बरसाना में रमेश बाबा को देंगे श्रद्धांजलि
दोपहर 2:30 बजे : गो अनुसंधान केंद्र परखम से रवाना।

दोपहर 2:35 बजे : परखम हेलीपैड पहुंचेंगे।
दोपहर 2:40 बजे : हेलीकॉप्टर से बरसाना रवाना।

दोपहर 2:50 बजे : मान माता गोशाला, बरसाना हेलीपैड पहुंचेंगे।
दोपहर 3:00 बजे : मान माता गोशाला पहुंचकर ब्रह्मलीन रमेश बाबा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

दोपहर 3:15 बजे : गोशाला से रवाना।
दोपहर 3:20 बजे : हेलीपैड पहुंचेंगे।

दोपहर 3:25 बजे : हेलीकॉप्टर से आगरा के लिए रवाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed