{"_id":"6a55294960e5755c7201ccff","slug":"bjp-preparing-11-digital-warriors-for-every-booth-mathura-news-c-29-mtr1023-580991-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: हर बूथ के लिए 11 डिजिटल योद्धा तैयार कर रही भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: हर बूथ के लिए 11 डिजिटल योद्धा तैयार कर रही भाजपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। विधानसभा चुनाव-2027 को देखते हुए भाजपा पदाधिकारियों ने पार्टी को डिजिटल स्तर पर और ज्यादा मजबूत करने की तैयारी तेज कर दी है। जिलेभर में करीब 15 हजार कार्यकर्ताओं को डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद कार्यकर्ताओं की ऑनलाइन परीक्षा होगी। इसमें सफल होने वालों को चुनाव के दौरान बूथ स्तर पर अहम जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।
बीते मंगलवार फरह स्थित पं. दीनदयाल धाम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय डिजिटल प्रशिक्षण महाभियान के तहत आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को डिजिटल रूप से सक्षम होना आवश्यक है। पार्टी का लक्ष्य है कि प्रत्येक बूथ के लिए 11 डिजिटल कार्यकर्ता तैयार किए जाएं। आगामी चुनाव के दौरान इन सदस्यों का दायित्व संगठन की गतिविधियों, सरकार की योजनाओं और चुनाव संबंधी सूचनाओं को समयबद्ध तरीके से आम लोगों तक पहुंचाना होगा। साथ ही सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल माध्यमों पर पार्टी के संदेशों का प्रभावी प्रसार भी इन्हीं टीमों द्वारा किया जाएगा। यही कारण है कि पार्टी अब बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को मजबूत करने में जुटी है।
पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन मॉड्यूल पूरा करने, सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग, संगठनात्मक संवाद, सूचना प्रबंधन और डिजिटल अभियान संचालन की जानकारी दे रहे हैं। प्रशिक्षण के बाद सभी प्रतिभागी कार्यकर्ताओं की ऑनलाइन परीक्षा होगी। परीक्षा में निर्धारित मानकों पर खरे उतरने वाले कार्यकर्ताओं को ही बूथ स्तर पर डिजिटल दायित्व सौंपे जाएंगे। पार्टी का मानना है कि बदलते चुनावी माहौल में डिजिटल माध्यम मतदाताओं तक पहुंचने का सबसे प्रभावी साधन है। ऐसे में प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं की टीम बूथ स्तर पर संगठन और मतदाताओं के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन
भाजपा पदाधिकारियों का कहना है कि विधानसभा चुनाव से पहले सभी बूथों पर डिजिटल टीमों का गठन पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रशिक्षण और मूल्यांकन की प्रक्रिया लगातार जारी है, ताकि चुनावी तैयारियों के दौरान प्रत्येक बूथ पर प्रशिक्षित और सक्रिय डिजिटल कार्यकर्ताओं की टीम बनाई जा सके।