{"_id":"62407b3f49d433585c7d762c","slug":"bjp-mp-visited-janmabhoomi-mathura-news-mtr5151373156","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सांसद ने किए जन्मभूमि के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सांसद ने किए जन्मभूमि के दर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। मध्य प्रदेश के गुना के सांसद कृष्ण पाल सिंह यादव रविवार को श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह के साथ श्री कृष्ण जन्म स्थान दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान व अत्यंत भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि उपासना स्थल अधिनियम में परिवर्तन कराएंगे।
उन्होंने अमर उजाला से हुई बातचीत में बताया कि संसद में उन्होंने करीब 1 वर्ष पूर्व इस मुद्दे को उठाया था और वह उपासना स्थल अधिनियम में परिवर्तन लाने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्म स्थान की भूमि से शाही ईदगाह का अतिक्रमण हटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ मथुरा के लिए ही नहीं बल्कि जहां भी इस प्रकार के अतिक्रमण हैं वह उन सभी अतिक्रमण को हटवाने के लिए उपासना स्थल अधिनियम में परिवर्तन कराने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि वर्तमान परिस्थितियों में भी भगवान श्री कृष्ण के मूल मंदिर के स्थान पर अतिक्रमण है। ऐसे तमाम साक्ष्य हैं जिससे स्पष्ट होता है कि वहां पर मंदिर था। भाजपा सांसद ने कहा कि वह उपासना स्थल अधिनियम को हटाने के लिए आवश्यक जानकारी जुटाने के लिए ही मथुरा आए थे और उन्होंने इस संबंध में श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह से मशवरा किया है। श्रीकृष्ण जन्म स्थान पर दर्शन करने के दौरान उनके साथ अन्य लोग भी मौजूद रहे।