{"_id":"50bdbc96973aaa558261405388f14c02","slug":"bjp-leader-s-meeting-in-vrindavan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा दिलाएंगे यूपी में भी जीत: मुरलीधर राव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा दिलाएंगे यूपी में भी जीत: मुरलीधर राव
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 28 Feb 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री मुरलीधर राव रविवार को वृंदावन पहुंचे। भाजयुमो के राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए बनाए गए पंडाल में वह मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव के बाद यूपी के विधानसभा चुनाव में भी जीत हासिल करेगी। ऐसा युवा कार्यकर्ताओं के भरोसे होगा। भाजयुमो के राष्ट्रीय अधिवेशन का असर यूपी के चुनावों पर भी पड़ेगा।
उन्होंने बताया कि देशभर से आने वाले 20 हजार युवाओं के साथ भाजयुमो के अधिवेशन में राष्ट्र और समाज उत्थान पर चिंतन-मनन किया जाएगा। आज पूरा देश युवा शक्ति की ओर राष्ट्र और समाज उत्थान की दृष्टि से देख रहा है।
भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने के साथ विश्व गुरु के रूप में स्थापित करने में युवाओं की बहुत बड़ी भृूमिका होगी। उन्होंने कहा कि देश के राजनीतिक दलों में केवल भाजपा के पास ही सबसे ज्यादा युवा शक्ति है।
विज्ञापन
जेएनयू प्रकरण में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के रुख पर उनका कहना था कि देशद्रोहियों का समर्थन करने वाली कांग्रेस देशभक्त पार्टी नहीं है। मुरलीधर राव ने कहा कि इस वर्ष का आम बजट किसानों के हित में होगा। गरीब तबके के साथ मध्यमवर्गीय लोगों को राहत देते हुए उच्च वर्ग के लिए भी यह आम बजट बेहतर साबित होगा।
‘देश हित में युवाओं का संगठित, संस्कारी होना जरूरी’
वृंदावन। भाजयुमो के राष्ट्रीय अधिवेशन का समय नजदीक आने के साथ नगर में गहमागहमी बढ़ती जा रही है। भाजपा के राष्ट्रीय स्तर के नेता अधिवेशन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आ रहे हैं।
रविवार को पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री मुरलीधर राव ने राष्ट्रीय अधिवेशन स्थल का जायजा लिया। छटीकरा मार्ग स्थित शांति सेवा नगर में 4-6 मार्च भाजयुमो का राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया जाएगा।
इसके बाद आयोजित बैठक में मुरलीधर राव ने कहा कि आज वर्तमान परिस्थितियों में जब देश वैचारिक संघर्षों से गुजर रहा है तो देश के युवाओं में युवा मोर्चा के अधिवेशन के माध्यम से संस्कार और स्वाभिमान, देशभक्ति की भावना का जाग्रत होना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि आज जब देश में देश के खिलाफ कुछ तत्व युवाओं को भ्रमित कर रहे हैं तो उनके हृदय में इंडिया फर्स्ट की भावना कूट-कूटकर भरना जरूरी है। जिससे देश का युवा देशभक्ति को अपना कर्तव्य समझे। राष्ट्र पहले...की भावना उनमें जाग्रत हो।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डा. डीपी गोयल, रविकांत गर्ग, देवेंद्र शर्मा, संजय शर्मा, मुकेश खंडेलवाल, रवि माहेश्वरी, विनोद अग्रवाल, लक्ष्मीनारायण चौधरी, प्रणतपाल सिंह, श्याम सिंह अहेरिया, सिद्धार्थ लोधी, हरिओम शर्मा, तेजवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।