फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   BJP hits back over the politics of allegations

Mathura News: आरोपों की राजनीति पर भाजपा का पलटवार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
BJP hits back over the politics of allegations
मथुरा। चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और विशेष गहन पुनरीक्षण पर कांग्रेस की ओर से उठाए जा रहे सवालों के बीच भाजपा महानगर ने प्रेस वार्ता कर अपना पक्ष रखा। सोमवार को गोवर्धन चौराहा स्थित केएम रेजिडेंसी में जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह चौधरी के कैंप कार्यालय पर हुई पत्रकार वार्ता में भाजपा नेताओं ने कहा कि राजनीतिक आरोपों के बजाय आधिकारिक तथ्यों के आधार पर विषय को जनता के सामने रखा जाना चाहिए।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह चौधरी ने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से जारी स्पष्टीकरण से विभिन्न मुद्दों पर उठाए जा रहे सवालों की स्थिति स्पष्ट हुई है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुचिता, पात्र मतदाताओं के नाम सुनिश्चित करना और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता लोकतंत्र की मूल आवश्यकता है। विपक्ष को सवाल उठाने का पूरा लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा करने के बजाय तथ्यों और प्रमाणों के साथ बात रखी जानी चाहिए।
विज्ञापन

भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने कहा कि चुनाव आयोग लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण संवैधानिक स्तंभ है। उन्होंने कैबिनेट सचिव से संबंधित पत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि चुनाव आयोग इस मामले में अपना पक्ष स्पष्ट कर चुका है। ऐसे में विषय को राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बजाय उपलब्ध आधिकारिक जानकारी के आधार पर देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में मतदाता सूची का सत्यापन लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने कहा कि भाजपा पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया और प्रत्येक पात्र मतदाता के मताधिकार को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं में जनता का विश्वास बनाए रखना सभी राजनीतिक दलों और नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है। चुनाव आयोग से जुड़े विषयों पर विमर्श तथ्यों, संवैधानिक प्रावधानों और आधिकारिक जानकारी के आधार पर होना चाहिए, ताकि अनावश्यक भ्रम की स्थिति न बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed