फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   BJP candidate Puran Prakash trapped in feeding food at farm house without permission

फार्म हाउस पर बिना अनुमति के खाना खिलाने में फंसे भाजपा उम्मीदवार पूरन प्रकाश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 07:27 PM IST
विज्ञापन
BJP candidate Puran Prakash trapped in feeding food at farm house without permission
फरह(मथुरा)। अपने फार्म हाउस पर बिना अनुमति के खाना खिलाने के मामले में विधायक और बलदेव सुरक्षित से भाजपा उम्मीदवार पूरन प्रकाश फंस गए हैं। उनके खिलाफ आचार संहिता व धारा 144 का उल्लंघन और कोविड नियमों का पालन न करने का थाना फरह में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के चलते हर दल के उम्मीदवारों पर पुलिस पूरी नजर रखे हुए है। थोड़ी से गलती करने वाले उम्मीदवार के खिलाफ पुलिस मुकदमा दर्ज करने में देरी नहीं कर रही। 10 फरवरी को मतदान होगा। शांतिपूर्ण मतदान के संग हर नियमों का पालन हो, इसके लिए पुलिस पूरी तरह से जुटी हुई है। मंगलवार को बलदेव सुरक्षित के भाजपा उम्मीदवार विधायक पूरन प्रकाश कुरकंदा के पास अपने फार्म हाउस पर बिना अनुमति के करीब 150 लोगों को खाना खिला रहे थे।
विज्ञापन

इसकी भनक फरह पुलिस को लगी तो देर न करते पहुंच गई फार्म हाउस पर। अनुमति न दिखाने पर महुअन टोल चौकी प्रभारी कृपा स्वरूप पाल की तहरीर पर थाना फरह में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि आचार संहिता व धारा 144 का उल्लंघन और कोविड नियमों का पालन न करने का भाजपा उम्मीदवार पूरन प्रकाश और 150 अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो भाजपा तो एक सपा उम्मीदवार पर हुआ मुकदमा
अभी नामांकन ही शुरू हुए हैं। चुनाव अभी तक पूरे शबाब पर भी नहीं है। उससे पहले ही पुलिस ने तीन उम्मीदवारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इनमें दो भाजपा के उम्मीदवार हैं तो एक सपा-रालोद गठबंधन का। मंगलवार को भाजपा उम्मीदवार पूरन प्रकाश के खिलाफ मुक़दमा दर्ज हुआ तो उससे पहले गोवर्धन के भाजपा उम्मीदवार ठाकुर मेघश्याम सिंह और मथुरा विधानसभा के सपा-रालोद गठबंधन के उम्मीदवार देवेंद्र अग्रवाल के खिलाफ मुकदमें दर्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed