फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Biplab Kumar Dev visits Govardhan after becoming BJP General Secretary

Mathura News: भाजपा महासचिव बनने के बाद गोवर्धन पहुंचे विप्लव कुमार देव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Biplab Kumar Dev visits Govardhan after becoming BJP General Secretary
शंकराचार्य आश्रम में स्वामी अधोक्षजानंद देव तीर्थ महाराज का पूजन करते विप्लव देव। 
गोवर्धन। त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री, लोकसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के नव-नियुक्त राष्ट्रीय महासचिव विप्लव कुमार देव अपनी पत्नी और प्रसिद्ध अभिनेत्री त्रिवेणी राव देव के साथ बुधवार को गोवर्धन स्थित शंकराचार्य आश्रम पहुंचे। राष्ट्रीय महासचिव पद की नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अपने पहले दौरे पर पहुंचे विप्लव देव ने आश्रम में वैदिक रीति-रिवाज से विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक किया।
विज्ञापन

अनुष्ठान संपन्न करने के उपरांत उन्होंने शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देव तीर्थ महाराज का माल्यार्पण कर पूजन किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद शंकराचार्य महाराज के साथ बंद कमरे में काफी देर तक एकांत चर्चा की। इस दौरान शंकराचार्य ने उन्हें अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक मूल्यों को अक्षुण बनाए रखने की प्रेरणा दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गौरतलब है कि गोवर्धन परिक्रमा मार्ग जतीपुरा रोड स्थित शंकराचार्य आश्रम में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ महाराज दो माह प्रवास कर चातुर्मास्य व्रत कर रहे हैं। इस दौरान आश्रम में निरंतर धार्मिक अनुष्ठान पार्थिव शिवलिंग निर्माण पूजन, रुद्राभिषेक और हवन यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश की तमाम प्रमुख राजनीतिक हस्तियां और गणमान्य सामाजिक श्रद्धालु लोग लगातार भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed