फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bike slipped on expressway, 2 friends died, 2 injured

मौत का सफर: एक बाइक से हरिद्वार जाने के लिए निकले चार दोस्त, एक्सप्रेस-वे पर हुआ ऐसा हादसा; दो की चली गई जान

Sat, 27 Jul 2024 12:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 27 Jul 2024 12:41 PM IST
सार

हरिद्वार से कांवड़ लेने के लिए बाइक से निकले चार दोस्तों को अंदाजा भी नहीं था कि उनके साथ ऐसा हादसा होगा। चारों एक ही बाइक पर सवार थे। गांव हथौड़े के समीप बूंदाबांदी के कारण बाइक फिसल गई। दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। 
 

विज्ञापन
Bike slipped on expressway, 2 friends died, 2 injured
बाइक और दो दोस्त का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के बलदेव में यमुना एक्सप्रेस-वे पर माइल स्टोन 124 पर गांव हथौड़े के समीप बूंदाबांदी के कारण शुक्रवार को एक बाइक फिसल गई। हादसे में बाइक सवार चार दोस्तों में से दो की मौत हो गई और दो घायल हो गए। दोनों मृत युवक आगरा के निवासी थे। चारों हरिद्वार जाने के लिए निकले थे और रकम कम होने के कारण मांट टोल प्लाजा से ही लौट गए।
विज्ञापन




 

हादसे की सूचना पर थानाध्यक्ष त्रिलोकी सिंह व भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष निहाल सिंह आर्य मौके पर पहुंचे। दोनों ने घायलों को अस्पताल भेजा व मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए। थानाध्यक्ष ने बताया कि चार दोस्त एक बाइक पर सवार होकर कांवड़ लेने के लिए आगरा से हरिद्वार के लिए निकले थे। रकम की कमी की वजह से मांट टोल से वापस घर लौट रहे थे। हल्की बूंदाबांदी के कारण बाइक फिसल कर डिवाइडर से जाकर टकरा गई। हादसे में आकाश शर्मा (20) पुत्र संजीव शर्मा निवासी नगलापदी आगरा, अनु (21) पुत्र फूल सिंह नगला पदी आगरा की मृत्यु हो गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कालू पुत्र सुनील निवासी नगलापदी आगरा, रोहित पुत्र खेतपाल निवासी गांव मादौर बलदेव घायल हो गए। दोनों को पहले स्थानीय फिर जिला अस्पताल मथुरा भेजा गया। रोहित के सिर की चोट के कारण उसे जिला अस्पताल से आगरा के एसएन मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया।

 
विज्ञापन

हादसे की जानकारी मिलते ही अनु और आकाश के परिवारीजनों का रो-रो कर बुला हाल हो गया। आकाश के भाई ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को कॉल की थी तो उसने कुछ नहीं बताया। वहीं अनु के पिता फूल सिंह ने बताया वह गोवर्धन की परिक्रमा लगाने की बात कह कर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed