फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   bike slipped and young man fell on road he died after  crushed by dumper In Mathura

Mathura: बाइक फिसलने से गिरे युवक को डपंर ने रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत; आरोपी चालक फरार

Mon, 08 Jul 2024 04:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी. मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 08 Jul 2024 04:32 PM IST
सार

बाइक फिसलने से युवक सड़क पर गिर गया। तेज रफ्तार डपंर ने उसे रौंद दिया। मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। आरोपी चालक फरार हो गया। 

विज्ञापन
bike slipped and young man fell on road he died after  crushed by dumper In Mathura
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। बाइक फिसलने से गिरे युवक को पीछे से आए डपंर ने रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। आरोपी चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।   

विज्ञापन


हादसा नौहझील थाना क्षेत्र के बाजना कस्बा में दोपहर को हुआ। जरैलिया मोड़ पर सड़क पार करते समय बाइक फिसलने से युवक गिर गया। इसी समय पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक चालक विनोद कुमार (40) पुत्र प्रताप सिंह, निवासी कोलाहर को रौंद दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन को खबर दी। सूचना पर परिजन रोते बिलखते पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हुई है। डंपर को कब्जे में लिया है। परिचालक को पकड़ लिया है। चालक डंपर छोड़ फरार हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed