फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Bike riding miscreants snatched the bag of a female bank employee and fled

Mathura News: महिला बैंककर्मी का बैग छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants snatched the bag of a female bank employee and fled
गोवर्धन। मथुरा-गोवर्धन मार्ग स्थित सिद्धि विनायक महाविद्यालय के पास बाइक सवार दो बदमाश गोवर्धन कोऑपरेटिव बैंक की महिला कर्मचारी से बैग छीनकर भाग गए। झपटमारी के दौरान बाइक असंतुलित हो गई और उस पर सवार महिला कर्मचारी सुनीता व उनके साथ बैठे बालकिशन सड़क पर गिर पड़े। हादसे में सुनीता के चेहरे, हाथ और पैरों में चोटें आईं हैं।
विज्ञापन


मथुरा निवासी सुनीता और बालकिशन बैंक का काम समाप्त कर बाइक से गोवर्धन से लौट रहे थे। जैसे ही वे कॉलेज के पास पहुंचे, पीछे से आए दो बाइक सवार युवकों ने सुनीता के हाथ से बैग झपट लिया। अचानक हुए हमले से बाइक फिसल गई और दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। बदमाश वारदात के बाद तेजी से मथुरा की ओर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और नाकाबंदी की लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं मिल सका। राहगीरों की मदद से घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया गया। महिला कर्मी का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि बैग में बैंक और घर की चाबियां, निजी रुपये और कुछ महत्वपूर्ण कागजात रखे हुए थे। घटना के बाद शाखा प्रबंधक दिलीप कुमार अड़ींग चौकी पहुंचे और कार्रवाई को लेकर प्रार्थना पत्र चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार को दिया। एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि बदमाश सीसीटीवी कैमरों में आ गए हैं, जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed