फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Bike riding miscreants broke the woman's chain

Mathura News: बाइक सवार बदमाश महिला की चेन तोड़ ले गए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants broke the woman's chain
वृंदावन (मथुरा)। बदमाश बुधवार शाम चैतन्य विहार ओवरब्रिज पर वामदेव आश्रम के पास एक महिला के गले से चेन तोड़ ले गए। एक दिन पहले इसी क्षेत्र में बदमाशों ने एक महिला के गले से चेन तोड़ी थी।
विज्ञापन



गोधूलिपुरम निवासी अवधेश शास्त्री के साथ सीमा दुबे बाइक से चैतन्य विहार की ओर जा रही थीं, तभी बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार दो बदमाशों ने महिला के गले से सोने की चेन तोड़ ली। महिला ने बदमाश का हाथ पकड़ा तो उसने महिला को खींच लिया, जिससे महिला बाइक से जमीन पर जा गिरी। इसका फायदा उठाते हुए बाइक सवार बदमाश भाग गए।
विज्ञापन

पीड़िता सीमा दुबे ने बताया वह चैतन्य विहार ओवरब्रिज पर ऊपर पहुंचे ही थे, तभी बदमाश आए और चेन तोड़कर ले गए। जिनकी उम्र करीब 22 से 25 साल होगी। सीओ सदर प्रवीण मलिक ने बताया कि महिला के गले से चेन खींचने की घटना हुई है। इस मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बदमाशों की मोटरसाइकिल ट्रेस हो गई है बदमाशों की पहचान की जा रही है। जल्द ही खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed