फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Bike riding couple hit by vehicle, wife dies

Mathura News: बाइक सवार दंपती को वाहन ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
Bike riding couple hit by vehicle, wife dies
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र में बाइक सवार दंपती को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बरसाना के बसैड़ा गांव निवासी पदम सिंह ने बताया कि उनके छोटे भाई महेश हाईवे थाना क्षेत्र के मासूम नगर कॉलोनी में रहते हैं। उनकी पत्नी ललतेश (24) बीए की पढ़ाई कर रही थीं। शुक्रवार शाम को महेश गोवर्धन क्षेत्र स्थित कॉलेज से पत्नी को पेपर दिलाकर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव सतोहा के पास बाइक में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। सड़क दुर्घटना में दंपती घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान ललतेश ने दम तोड़ दिया। वहीं हेलमेट पहने महेश की जान बच गई। थाना प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया है कि पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। वाहन की शिनाख्त कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed