फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Bike rammed into divider, two friends died

Mathura News: डिवाइडर में घुसी बाइक, दो दोस्तों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Bike rammed into divider, two friends died
मथुरा। आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर जयगुरुदेव के पास बुधवार रात बाइक सवार दो दोस्त डिवाइडर में जा घुसे। दोनों की मौके पर मौत हो गई। थाना हाईवे पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार को परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन


राहुल कुमार (30) पुत्र स्वः कन्हैया लाल निवासी बिरजापुर, हाईवे, आगरा में जूता फैक्ट्री में काम करता था। बीते दो मार्च को उसकी शादी हुई थी। उसके बाद से घर पर ही था। बुधवार शाम सात बजे बाइक लेकर पड़ोसी एवं दोस्त नरेंद्र (26) के पास पहुंचा। दोनों छाता में नरी सेमरी माता का मेला देखने की बात कहकर चले गए। रात 11 बजे करीब वहां से लौटते वक्त जयगुरुदेव आश्रम से पहले हाईवे को छोड़ सर्विस लेन की ओर आ रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर में जा घुसी। मौके पर ही दोनों की सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौत हो गई। बाइक नंबर के आधार पर मृतकों की शिनाख्त की गई। देर रात को ही परिजनों को सूचना दी गई। मौत की सूचना पाते ही दोनों परिवारों में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किरण के हाथों की मेहंदी छूटने से पहले पति की मौत
भरतपुर निवासी किरण 2 अप्रैल को ही राहुल कुमार के साथ शादी कर बिरजापुर आई थी। उसके हाथों की मेहंदी और हल्दी तक ठीक से नहीं छूटी थी कि पति की सड़क हादसे में मौत हो गई। पति की मौत की सूचना पर किरण बदहवास हो गई। राहुल पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था। अन्य भाई भी मजदूरी करते हैं।


हलवाई का काम करता था नरेंद्र
नरेंद्र हलवाई का काम करता था। उसका व राहुल का दोस्ताना बचपन का था। दोनों साथ-साथ ही घूमने जाते थे। परिजनों के अनुसार पढ़ाई भी दोनों ने साथ की थी। दोनों को मौत भी इस हादसे में एक साथ नसीब हुई है। नरेंद्र के परिवार में भी मौत की सूचना पर मातम पसर गया।

वर्जन
सड़क हादसे में बिरजापुर के राहुल और नरेंद्र की मौत हुई है। दोनों की बाइक डिवाइडर में घुसी थी। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं।
- श्वेता वर्मा, सीओ रिफाइनरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed