फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Bike rally was taken out in the city with tricolour in hands

Mathura News: हाथों में तिरंगा लेकर शहर में निकाली बाइक रैली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Aug 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Bike rally was taken out in the city with tricolour in hands
मथुरा। शहर में भाजपा पदाधिकारियों द्वारा निकाली गई विभाजन विभीषिका दिवस पर यात्रा।  - फोटो : mathura
मथुरा। हर घर तिरंगा अभियान की सफलता के लिए बृहस्पतिवार को शहर में तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। इसमें जनप्रतिनिधियों के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हुए।
विज्ञापन

रैली का शुभारंभ महापौर विनोद अग्रवाल, जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और नगर आयुक्त जगप्रवेश ने संयुक्त रूप से भूतेश्वर स्थित निगम कार्यालय पर हरी झंडी दिखाकर किया। बाइक रैली भूतेश्वर से शुरू होकर डीग गेट चौकी, होली गेट होती हुई टैंक चौराहा पर संपन्न हुई। बाइक रैली में निगम अधिकारी, कर्मचारी, स्थानीय नागरिक हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। महापौर ने कहा कि तिरंगा हमारी राष्ट्रीय पहचान, बलिदान और एकता का प्रतीक है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि राष्ट्रहित के लिए संकल्प लेने का दिन है। उन्होंने लोगों से तिरंगा के साथ सेल्फी लेकर वेबसाइट www.harghartiranga.com पर अपलोड करने का आह्वान किया। नगर आयुक्त ने कहा कि तिरंगा बाइक रैली का उद्देश्य न केवल देशप्रेम की भावना जगाना है, बल्कि नगर वासियों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने जनपद के लोगों से प्लास्टिक का बहिष्कार करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली में सीडीओ मनीष मीना, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार, उप जिलाधिकारी सदर अभिनव जे जैन, अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह व अनिल कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गोपाल बाबू गर्ग समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed