{"_id":"666384258b1fdb860e016394","slug":"bike-fell-into-drain-teenager-died-mathura-news-c-160-1-sagr1034-102621-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: रजबहा में गिरी बाइक, किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: रजबहा में गिरी बाइक, किशोर की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। सामान लेने कोसीकलां जा रहे किशोर की बाइक अनियंत्रित होकर बुखरारी रजबहा में गिर गई। हादसे में उसकी मौत हो गई। वहीं उसका चचेरा भाई किसी तरह बाहर निकल आया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव बुखरारी निवासी विष्णु अपने चचेरे भाई कान्हा के साथ बाइक से शुक्रवार शाम करीब 7 बजे गांव बुखरारी से सामान लेने कोसीकलां जा रहे थे। जैसे ही दोनों गांव के रजबहा के पास पहुंचे। इसी दौरान रजबहा का पुल क्षतिग्रस्त होने व अंधेरे के कारण बाइक अनियंत्रित होकर रजबहा में जा गिरी। तेज बहाव होने के कारण के कारण दोनों काफी दूर निकल गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विष्णु तो किसी तरह निकल आया। उसने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी तो कान्हा को खोजने में जुट गए।
सूचना मिलने पर शाहपुर चौकी प्रभारी सोनू भाटी व ग्रामीण वहां पहुंच गए। कुछ ग्रामीण गोताखोरों ने हिम्मत जुटाते हुए कान्हा को निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद