फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Bike cut off thousands of rupees challan

बाइक का काट दिया हजारों रुपये का चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 07:48 PM IST
विज्ञापन
Bike cut off thousands of rupees challan
मथुरा। ८ माह पूर्व चोरी हुई बाइक का पुलिस ने चालान काट दिया। वाहन स्वामी के पास चालान का मेसेज पहुंचने पर उसे मामले की जानकारी हुई। मथुरा पुलिस ने बाइक का चालान किए जाने की जानकारी मिलते ही वह थाना जैंत पहुंचा, लेकिन पुलिस ने उसकी फरियाद सुनने की बजाए उसे थाने से हड़काकर भगा दिया।
विज्ञापन

थाना जैंत के छटीकरा से 8 माह पूर्व राजेश की बाइक चोरों ने पार कर दी थी। इसकी उसने जैंत चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी थी। तब से आज तक पुलिस बाइक की तलाश नहीं कर पाई। चोर बेखौफ होकर चोरी की गई बाइक को सड़कों पर दौड़ाता रहा। 27 जनवरी 2022 को मथुरा के मंडी चौराहे पर पुलिस ने चोरी की गई बाइक का 6500 रुपये का चालान काट दिया।
विज्ञापन

जब 6500 रुपये के कटे चालान का मेसेज वाहन स्वामी के फोन पर आया तो वह मेसेज को देखकर दंग रह गया। पीड़ित ने इसकी काफी जांच पड़ताल की और मंडी चौराहा पुलिस से संपर्क कर जानकारी जुटाई। वह मोबाइल फोन पर आए मेसेज की कॉपी लेकर जैंत थाने पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां पुलिस ने उसकी फरियाद सुनने की बजाए उसे थाने से यह कहते हुए हड़काकर भगा दिया कि तुमने पहले यहां कोई बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। इस संबंध में थाना जैंत प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार योगी ने बताया कि ऐसा कोई मामला मेरे संज्ञान में अभी तक नहीं आया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed