{"_id":"6850673cc42d2d02f10b8077","slug":"biharijis-bungalow-decorated-with-flowers-mathura-news-c-369-1-mt11010-131206-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: पुष्पों से सजाया बिहारीजी का बंगला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: पुष्पों से सजाया बिहारीजी का बंगला
विज्ञापन
फूलों से सजा बांके बिहारी जी का बंगला। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन। इन दिनों ठाकुर बांकेबिहारी लाल को गर्मी से राहत देने के लिए विशेष फूल बंगला से सजाया जा रहा है। इस आयोजन में कनेर, मोगरा, चमेली, चंपा जैसे विभिन्न प्रकार के सुगंधित फूलों का उपयोग किया जा रहा है, जो मंदिर परिसर को एक दिव्य और शीतल वातावरण प्रदान करते हैं।
ठाकुरजी की पोशाक भी विशेष रूप से फूलों की कलियों से तैयार की जा रही है जो उनके स्वरूप को और भी मनमोहक बना रही हैं। मंदिर के सेवायत अशोक गोस्वामी ने बताया कि ठाकुरजी की सेवा एक छोटे बालक के समान की जाती है और जिस तरह हमें गर्मी महसूस होती है, उसी तरह ठाकुरजी को भी गर्मी से बचाने के लिए कई तरह के उपाय किए जाते हैं।
इसी के तहत सुबह और शाम ठाकुरजी को फूलबंगले में विराजमान किया जाता है। इसके अलावा उन्हें शीतलता प्रदान करने वाले विभिन्न प्रकार के पेय पदार्थों का भोग भी लगाया जा रहा है, ताकि भीषण गर्मी में भी उन्हें आराम मिल सके और भक्त उनके शीतल स्वरूप के दर्शन कर सकें। संवाद