{"_id":"636169e60da3437f9e026c82","slug":"bholenath-played-such-a-damaru-the-whole-kailash-mountain-was-engrossed-mathura-news-mtr5260362170","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ब्रज रज उत्सव: गायक हंसराज रघुवंशी के शिव भजनों पर झूमी श्रीकृष्ण नगरी, सपेरा ग्रुप की बीन भी बनी आकर्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रज रज उत्सव: गायक हंसराज रघुवंशी के शिव भजनों पर झूमी श्रीकृष्ण नगरी, सपेरा ग्रुप की बीन भी बनी आकर्षण
Wed, 02 Nov 2022 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 12:18 AM IST
सार
भजन गायक हंसराज रघुवंशी ने अपने प्रसिद्ध शिव शिव संकरा, शिव समा रहे, ऐसा डमरू बजाया भोलेनाथ ने सारा कैलाश पर्वत मगन हो गया प्रस्तुत किया। शिव भजनों का यह दौर देर रात तक यूं ही जारी रहा।
विज्ञापन
शिव भजन गायक हंसराज रघुवंशी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोपाष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण की नगरी शिवमय हो गई। भजन गायक हंसराज रघुवंशी की आवाज का जादू इस कदर सिर चढ़कर बोला कि उपस्थित जन समूह शिव-शिव के गीतों पर झूम उठा। मंगलवार को धोलीप्याऊ रेलवे मैदान पर ब्रज रज उत्सव का शुरुआत कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने की।
इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दौर शुरू हो गया। पीलीभीत से आए बाल कलाकार सम्यक पाराशर का बांसुरी वादन और स्वामी हरिदास संगीत व नृत्य अकादमी वृंदावन और चंद्रकला डांस अकादमी दिल्ली की ओर से नृत्य प्रस्तुतियों ने लोगों का मनमोह लिया। इसके बाद काफी देर के इंतजार के बाद मंच पर संगीत जगत के उभरते हुए कलाकार हंसराज रघुवंशी का आगमन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दौर शुरू हो गया। पीलीभीत से आए बाल कलाकार सम्यक पाराशर का बांसुरी वादन और स्वामी हरिदास संगीत व नृत्य अकादमी वृंदावन और चंद्रकला डांस अकादमी दिल्ली की ओर से नृत्य प्रस्तुतियों ने लोगों का मनमोह लिया। इसके बाद काफी देर के इंतजार के बाद मंच पर संगीत जगत के उभरते हुए कलाकार हंसराज रघुवंशी का आगमन हुआ।
विज्ञापन
शिव भजनों पर झूमे भक्त
लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ हंसराज का स्वागत किया। मंच पर सबसे पहले उन्होंने अपने प्रसिद्ध शिव शिव संकरा, शिव समा रहे, ऐसा डमरू बजाया भोलेनाथ ने सारा कैलाश पर्वत मगन हो गया प्रस्तुत किया। यहां उन्होंने राधे बोल, राधे बोल, मेरा भोला है भंडारी, करे नंदी की सवारी और गंगा किनारे भजन गाए तो पांडाल में लोग हाथ उठाकर नाच उठे।
विज्ञापन
शिव भजनों का यह दौर देर रात तक यूं ही जारी रहा। सम्पूर्ण मेला स्थल की भीड़ पंडाल में जुट गई। हंसराज रघुवंशी ने करीब एक दर्जन भजन गाए। इस दौरान विधायक ओमप्रकाश सिंह, उप्र ब्रज तीर्थ विकास के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र, जिलाधिकारी पुलकित खरे, परिषद के सीईओ नागेंद्र प्रताप, एसएसपी अभिषेक यादव,डिप्टी सीईओ पंकज वर्मा, पर्यटन अधिकारी डीके शर्मा आदि मौजूद रहे।