फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   bheed ke aage yaatree bebas, trenon mein ghusane ke lie ho rahee dhakka-mukkee

Mathura News: भीड़ के आगे यात्री बेबस, ट्रेनों में घुसने के लिए हो रही धक्का-मुक्की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
bheed ke aage yaatree bebas, trenon mein ghusane ke lie ho rahee dhakka-mukkee
मथुरा। रेलवे जंक्शन पर ट्रेन के इंतजार में खड़े यात्री। संवाद - फोटो : mathura
मथुरा। त्योहार के बाद एक बार फिर से ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। जंक्शन पर शुक्रवार को आने वाली ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। ज्यादा भीड़ होने के कारण यात्रियों में ट्रेन में घुसने के लिए धक्का-मुक्की तक हुई। इधर, ट्रेनें भी लेट चल रही हैं।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि ट्रेनों में भीड़ लगातार बढ़ रही है। होली त्योहार मनाकर वापस जाने वाले लोगों की संख्या अभी कम नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि दूसरे राज्यों में नौकरी करने वाले लोग परिवार के साथ वापस लौट रहे हैं। जंक्शन आने वाली ट्रेनों में भी यात्रियों को डिब्बों में घुसने के लिए अच्छी खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। पहले से फुल डिब्बों में घुसने के लिए लोग धक्का-मुक्की करते दिखे, जबकि ट्रेन चल देने पर वह दरवाजे पर लटककर यात्रा करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि पाताल कोट एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, महाकौशल एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे देरी से, स्वराज एक्सप्रेस एक घंटा, गीता जयंती दो घंटा, अंडमान एक्सप्रेस दो घंटा, पंजाब मेल एक घंटा, समता एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, सचखंड एक्सप्रेस डेढ़ घंटे के अलावा अन्य ट्रेनें देरी से चल रही थीं। रेलवे पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि लंबी दूरी की ट्रेनें देरी से चल रही हैं। यात्रियों को परेशानी नहीं हो इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed