फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Bharat Jodo Nyay Yatra has reached Dholpur from Agra from here Rahul Gandhi has returned to Delhi

भारत जोड़ो न्याय यात्रा: धौलपुर पहुंची यात्रा... दिल्ली लौटे राहुल गांधी; पांच दिन विश्राम के बाद बढ़ेगी आगे

Sun, 25 Feb 2024 09:16 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा/धौलपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा/धौलपुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 25 Feb 2024 09:16 PM IST
सार

भारत जोड़ो न्याय यात्रा आगरा से राजस्थान के धौलपुर पहुंच गई है। यहां जनसभा को संबोधित करने के बाद राहलु गांधी दिल्ली लौट गए हैं। यहां पांच दिन विश्राम के बाद यात्रा फिर आगे बढ़ेगी। 

विज्ञापन
Bharat Jodo Nyay Yatra has reached Dholpur from Agra from here Rahul Gandhi has returned to Delhi
धौलपुर में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आयोजित की गई। यहां कार्यक्रम के बाद पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राजस्थान के धौलपुर पहुंचे। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हो गए। अब आगे की यात्रा से पहले पांच दिन का विश्राम है। इसके बाद आगे की यात्रा शुरू होगी। 

विज्ञापन


धौलपुर के मनियां में जनसभा को संबोधित करने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी दिल्ली लौट गए। धौलपुर में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का पड़ाव ठहराव रहेगा। पांच दिन बाद दो मार्च को यहां से यात्रा की फिर शुरुआत होगी। दो मार्च को यह यात्रा राजाखेड़ा बाईपास से शुरू होकर मध्यप्रदेश की ओर आगे बढ़ेगी। शाम को आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे स्थित चंबल नदी सड़क पुल से मध्य प्रदेश के मुरैना जिले की सीमा में प्रवेश करेगी।

विज्ञापन

10 साल में किसके अच्छे दिन, पूछ रही जनता

देश के सुदूर पूर्वी अंचल मणिपुर से महाराष्ट्र तक की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सभा में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा ने भारत की जनता से बड़े-बड़े वादे किए थे। मगर सत्ता में रहने के दस साल बाद भी एक भी वायदा नहीं निभाया। आज लोग हताश हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि भाजपा सरकार से लोगों का विश्वास उठ चुका है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सत्ता में आने से पहले, मोदी जी ने जनता से कहा था ‘अच्छे दिन आने वाले हैं’। आज दस साल बाद, जनता सरकार से पूछ रही है, किसके अच्छे दिन आए हैं? यह पीएम को बताना ही होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed