फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Bhakyu Bhanu will stage a sit-in near Yamuna Express on Gadhsauli on 25th, will take out peace march

भाकियु भानु 25 को गढ़सौली पर यमुना एक्सप्रेस के पास देगी धरना, निकालेगी शांति मार्च

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 08:09 PM IST
विज्ञापन
Bhakyu Bhanu will stage a sit-in near Yamuna Express on Gadhsauli on 25th, will take out peace march
बलदेव। भाकियु भानु की बैठक कैंप कार्यालय गढ़सौली में हुई। बैठक में निर्णय लिया 25 नवंबर को यमुना एक्सप्रेस के माइल स्टोन 134 के पास अंडरपास के नीचे नगला जोरवल पर किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया जायेगा। मांगे न माने जाने पर यमुना एक्सप्रेस वे पर पशुओं के साथ शांति मार्च निकाला जायेगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रवक्ता हरेश ठेनुआं, प्रदेश महासचिव रामवीर सिंह तोमर ने कहा जनपद में किसानों के सामने सबसे बड़ी समस्या लावारिस पशुओं और जंगली जानवरों से फसल को बचाना, डीएपी की कमी, किसानों को उद्यान विभाग से सड़ा हुआ आलू का बीज दिया जा रहा है। अपने चेहतों को बीज उपलब्ध कराया है, इसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष देवेंद्र पहलवान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार राणा ने कहा बिजली विभाग किसानों का शोषण करने में लगा है, किसानों को मात्र 6-7 घंटे बिजली मिल रही है। बिजली विभाग किसानों के प्रति संवेदनशील नहीं है। किसानों पर झूठे मुकदमे दर्ज कराकर उनके साथ अत्यचार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जगदीश रावत, रीतराम ठाकुर, रमेश सिकरवार, कुंतभोज रावत, रामगोपाल फौजी, राधेलाल, रामेश्वर शर्मा, जयपाल चौधरी, रामफल तोमर, गिर्राज फौजदार, खड़ग चौधरी, विक्रम चौधरी, अजयपाल चौधरी, देवी सिंह बड़ौनीया, एम एल शर्मा, रंजीत तोमर, बलबीर तोमर, गुड्डा, रामेश्वर सिकरवार, गिर्राज फौजदार, रामगोपाल फौजी, रतन सिंह पहलवान, अशोक सिकरवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed