फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Bhakti Vedanta will give the message of Geeta in the birthplace of Shri Krishna

Mathura News: श्रीकृष्ण जन्मभूमि में भक्ति वेदांत देगा गीता का संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Sep 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Bhakti Vedanta will give the message of Geeta in the birthplace of Shri Krishna
मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि में अब भक्ति वेदांत रिसर्च सेंटर पुणे गीता के संदेश को स्कूल और कॉलेजों तक पहुंचाएगा। जनपद के माध्यमिक और डिग्री कॉलेजों में पुणे से आए लोग बच्चों को गीता का भाव बताएंगे। इसके लिए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद और भक्ति वेदांत रिसर्च सेंटर के बीच अनुबंध हुआ है।
विज्ञापन


मथुरा भगवान श्रीकृष्ण की लीला भूमि है। भगवान की लीलाएं यहां के लोगों में रची बसी हैं। कुरुक्षेत्र में अर्जुन को दिए गए गीता के उपदेश को अब स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं तक पहुंचाने की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने भक्ति वेदांत रिसर्च सेंटर पुणे को सौंपी है। दोनों के बीच हुए अनुबंध के तहत भक्ति वेदांत पुणे की टीम सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड के विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को गीता की सामान्य जानकारी देगी। इसके लिए कुछ खास रिसोर्स पर्सन भी तैयार किए जाएंगे, जो विद्यालयों के शिक्षक और सरकारी, निजी कार्यालयों के कर्मचारी भी हो सकते हैं।
विज्ञापन


ब्रज तीर्थ विकास परिषद की योजना विद्यालयों में नियमित गीता का संदेश प्रचारित करने की है। इसी के लिए विद्यालयों के स्तर पर शिक्षकों को रिसोर्स पर्सन बनाने की योजना है। इसके अलावा सरकारी कार्यालयों में भी गीता को लेकर ऐसे व्याख्यान आयोजित किए जाने की भी योजना है। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ नगेंद्र प्रताप ने बताया कि वृंदावन स्थित गीता शोध संस्थान के माध्यम से इसकी पहल की गई है। यहां रासलीला का सार्टिफिकेट प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। अब भक्ति वेदांत रिसर्च सेंटर द्वारा गीता का प्रचार प्रसार किया जाएगा। प्रबुद्ध वर्ग गीता का जानकार है, लेकिन बच्चों में भी गीता की सामान्य बातें पहुंचाने की यह कोशिश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed