{"_id":"629cc00813b8e811544e787c","slug":"bhakiyu-will-agitate-against-the-electricity-meters-of-tubewells-mathura-news-mtr5187791128","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूबवैल के बिजली मीटरों के खिलाफ भाकियू करेगी आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्यूबवैल के बिजली मीटरों के खिलाफ भाकियू करेगी आंदोलन
विज्ञापन
मांट। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) द्वारा जनपद में टॺूबवेल पर लग रहे बिजली मीटरों को लेकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इसे लेकर गांव नगला सीताराम एवं जसौली में किसानों द्वारा महापंचायत का आयोजन किया गया। आंदोलन को लेकर किसानों को जागरूक कर रणनीति बनाई।
जिलाध्यक्ष राजकुमार तोमर के नेतृत्व में रविवार को मांट के गांव जसौल एवं नगला सीतराम में किसानों की महापंचायत हुई। इसमें जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसानों के टॺूबवेलों पर विद्युत विभाग द्वारा बिजली मीटर लगा रहा है। किसानों के साथ धोखाधड़ी कर बिजली का बिल अधिक आएगा।
इसके खिलाफ जनपद में जल्द ही बड़ा आंदोलन किया जा रहा है। किसानों के साथ भाकियू किसी प्रकार का अन्याय नहीं होने देगी। महापंचायत के माध्यम से किसानों की समस्याओं को सुना गया। इस मौके पर उदयवीर सिंह, सोनवीर सिंह, चंद्रपाल सिकरवार, कुलदीप सिंह, हरपाल सिंह, रामवीर सिंह, सुंदर सिंह प्रधान आदि मौजूद थे।