फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Bhakiyu tried to jam Yamuna Expressway, police

भाकियू ने किया यमुना एक्सप्रेस वे जाम करने का प्रयास, पुलिस ने

Tue, 07 Sep 2021 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Bhakiyu tried to jam Yamuna Expressway, police
मांट (मथुरा)। भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) ने किसानों व क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर मांट तहसील का घेराव किया। साथ ही तहसीलदार को बंधक बनाया और एसडीएम को पंचायत में बुलाने की मांग की, जब कोई नहीं पहुंचा तो गुस्साए किसानों ने तहसील से एक्सप्रेसवे की ओर पैदल मार्च शुरू कर दिया। साथ ही एक्सप्रेस वे को जाम करने का प्रयास किया। डीएम ने तत्काल एसडीएम को मौके पर भेजा। एसडीएम ने किसानों से बात की।
विज्ञापन

भाकियू जिलाध्यक्ष राजकुमार तोमर के नेतृत्व में तहसील मांट में मंगलवार को क्षेत्रीय एवं किसानों की समस्याओं को लेकर तहसील का घेराव किया। तहसील परिसर में पंचायत हुई। गुस्साए किसानों ने सबसे पहले तहसीलदार मनीष भदौरिया को बंधक बना लिया। उनको काफी देर बाद बंधन मुक्त किया। तहसील में फैल रहे भ्रष्टाचार एवं समस्याओं के समाधान के लिए एसडीएम को लाने की मांग पर अड़े रहे। बताया गया कि एसडीएम तहसील में नहीं हैं, जब किसानों ने जाकर देखा तो एसडीएम अपने आवास पर थे। इससे गुस्साए किसानों ने एसडीएम के आवास पर जाकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष ने सभी किसानों के साथ मांट से यमुना एक्सप्रेस वे को जाम करने लिए कूच कर दिया।
विज्ञापन

जैसे ही यमुना एक्सप्रेस जाम होने की सूचना डीएम को मिली तो उन्होंने एसडीएम रामदत्त राम को तत्काल किसानों से वार्ता कर उनकी समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। एसडीएम जाबरा रोड पर पहुंच गए। किसानों को समझाने का प्रयास किया। एक घंटे चली वार्ता के बाद किसानों की सभी मांगों को लेकर एसडीएम एवं सीओ को एक सप्ताह का समय देते हुए ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर चंद्रपाल सिंह सिकरवार जिला उपाध्यक्ष, तहसील अध्यक्ष सोनवीर सिंह प्रधान, तहसील महासचिव सत्येंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष हरपाल चौधरी,अंशू नौहवार, खुशी पहलवान, रामवीर सिंह, उदयवीर सरपंच, शिवकुमार तोमर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed