फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   bhakiyu

भाकरौयू भानु का अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन भी जारी

Thu, 19 Nov 2020 11:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
bhakiyu
फोटो- 55 भाकियू के धरने को संबोधित करते पदाधिकारी। - फोटो : MATHURA
बलदेव (मथुरा)। भारतीय किसान यूनियन भानु ने किसानों की मांगों को लेकर नगला हेता में शुरू किया धरना तीसरे दिन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। कई विभागों के अधिकारियों से कोई ठोस आश्वासन न मिलने पर वार्ता विफल हो गई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रवक्ता हरेश ठेनुआ ने प्रशासन को दो दिन का अल्टीमेटम दिया है, 21 नवंबर को महापंचायत होगी। नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप करेंगे। यमुना एक्सप्रेस वे पर शांति मार्च निकाला जाएगा। प्रदेश महासचिव रामवीर सिंह तोमर ने कहा, सरकार किसानों की लगातार अनदेखी कर रही है। जिलाध्यक्ष देवेंद्र पहलवान, प्रदेश सचिव जगदीश रावत, प्रदेश संगठन मंत्री जगदीश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा, इस बार आरपार की लड़ाई होगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार राना, जगदीश शर्मा, जगदीश रावत, कुन्त भोज, गिर्राज सूबेदार, प्रकाश तोमर, सत्यवीर चौधरी, सोनवीर तोमर, गुड्डा, धर्मवीर भरंगर, सत्यपाल सिंह, राजकुमार सिंह, अनेक सिंह, देवेंद्र सिंह, मदन सिंह, हरिओम सिंह, लक्ष्मण सिंह, जयपाल चौधरी, बच्चू तोमर ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम महावन, एलडीएम, सीवीओ, पीडब्ल्यूडी के अधिकारी किसानों की मांगों को हल करने धरना स्थल पर पहुंचे, लेकिन किसानों व अधिकारियों की वार्ता कोई ठोस आश्वासन न मिलने पर विफल हो गई। अध्यक्षता गिर्राज सिंह और संचालन जिला प्रमुख महासचिव साधु सिंह ने किया।
बलदेव। भाकियू टिकैत की बैठक जिला कार्यालय गढ़सौली में हुई। जिलाध्यक्ष राजकुमार तोमर ने कहा सिंचाई के लिए ट्यूबवेलों को बिजली की आपूर्ति अभी तक 18 से 20 घंटे नहीं मिल रही है। किसानों को बिजली 6 घंटे मिल रही है। बीमित किसानों को अभी तक बीमा नहीं दिया हैै।

ऐसी तमाम समस्याओं को लेकर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन 23 नवंबर से बलदेव ब्लाक कार्यालय पर होगा। तहसील अध्यक्ष डॉ. संदीप, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष लेखराज सिंह, जिला सचिव जयपाल छोंकर प्रधान ने विचार व्यक्त किए। उदयवीर सरपंच ने अध्यक्षता व संचालन खुशी पहलवान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed