{"_id":"618e7c86700d046b074bd9ab","slug":"bhakiyu-ambabata-demonstrated-on-the-problem-of-fertilizer-mathura-news-mtr5084326196","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद की समस्या पर भाकियू अंबाबता ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद की समस्या पर भाकियू अंबाबता ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। भाकियू (अंबावता) ने खाद की कालाबाजारी के अलावा किसानों की अन्य समस्याओं को लेकर टैंक चौराहे से लेकर कलक्ट्रेट तक प्रदर्शन कर सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। डीएम कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट ने समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया, तब किसान वहां से गए।
किसान यूनियन के कार्यकर्ता शुक्रवार दोपहर को टैंक चौराहे से डीएम कार्यालय तक पैदल मार्च करते हुए पहुंचे। खाद की कालाबाजारी रोकने की प्रमुख मांग के साथ उनके द्वारा फसल प्रभावित होने संबंधी सर्वे, पेट्रोल डीजल की कीमतेें कम करने तथा खुले में घूम रहे पशुओं को रोकने संबंधी मांग शामिल थीं। डीएम कार्यालय में प्रवेश से रोकने पर किसान कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए।
इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट जवाहर श्रीवास्तव को ज्ञापन दिया। सिटी मजिस्ट्रेट ने स्थानीय समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया, जबकि किसानों ने चेतावनी दी कि यदि आठ दिन के अंदर समस्याओं को समाधान नहीं हुआ तो वह पुन: आंदोलन करेेंगे। इस दौरान संगठन के अध्यक्ष राज कुमार तोमर, सेनापति कुंतल, राजेंद्र सिकरवार, विपिन यादव, आकाश नौहवार, प्रशांत यादव आदि बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।