फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Bhagavad Gita Himself is the Akshara Avatar of the Lord-Aniruddhacharya

Mathura News: भागवत स्वयं भगवान का अक्षरावतार-अनिरुद्धाचार्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Bhagavad Gita Himself is the Akshara Avatar of the Lord-Aniruddhacharya
वृंदावन। श्रौतमुनि आश्रम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन कथा प्रवक्ता अनिरुद्धाचार्य ने भागवत पुराण के महत्व को रेखांकित करते हुए इसे भारतीय वाङ्मय का मुकुटमणि बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह ग्रंथ मुख्य रूप से भागवत पुराण है, जिसका अर्थ है भागवतों का पुराण। इसमें स्वयं भगवान से भी अधिक उनके भक्तों की महिमा का वर्णन किया गया है। स्वयं भगवान ने अपने श्रीमुख से भक्तों की महिमा कही है, इसलिए यह भगवता प्रोक्तं से भी भागवतम् कहलाता है। यह भगवान के द्वारा कहा गया, भक्तों की महिमा-रूप श्रीमद्भागवत है।
विज्ञापन

इस दौरान श्रीमद्भागवतजी एवं कथा व्यास का पूजन महामंडलेश्वर स्वामी भास्करानंद महाराज, स्वामी वेदानंद महाराज, स्वामी अद्वैतमुनि, स्वामी देवादास, सुभाष अग्रवाला, और सुभद्रा अग्रवाला ने किया। इस अवसर पर स्वामी प्रकाश मुनि महाराज, स्वामी देवादास महाराज, स्वामी भरत मुनि, स्वामी अद्वैतमुनि महाराज, स्वामी निर्मल दास महाराज, स्वामी श्यामानंद, गुरुदास, स्वामी परमानंद सरस्वती, महादेव बापू, स्वामी राम मुनि आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed