फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   bhaakiyoo kaaryakartaon ne baajana tol par doosare din bhee diya dharana

Mathura News: भाकियू कार्यकर्ताओं ने बाजना टोल पर दूसरे दिन भी दिया धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
bhaakiyoo kaaryakartaon ne baajana tol par doosare din bhee diya dharana
नौहझील/ मांट(मथुरा)। संदेश के बाद भी गाड़ी पास न कराए जाने से नाराज भाकियू टिकैत के कार्यकर्ता सोमवार को दूसरे दिन भी बाजना टोल पर धरने पर बैठे रहे। अधिकारियों के न पहुंचने से गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दोपहर 2 बजे टोल फ्री करा दिया। इस कारण एक घंटे तक गाड़ियां बिना टोल दिए ही निकलीं।
विज्ञापन


मौके पर थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह पहुंचे। उनके समझाने पर मौके पर अधिकारियों के आने की बात पर भाकियू कार्यकर्ता टोल से हटकर वहीं पास में धरने पर बैठ गए। कुछ देर बाद नायब तहसीलदार नौहझील जितेंद्र सिंह व मांट के टोल मैनेजर देवेन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे और कार्यकर्ताओं को मनाने का प्रयास किया। इस पर भी बात नहीं बनी।
विज्ञापन


भाकियू टिकैत के वरिष्ठ राष्ट्रीय प्रचार मंत्री करुआ सिंह ने बताया कि टोल पर तैनात कर्मचारी मैसेज के बावजूद गाड़ी नहीं निकालते हैं। अब हमारी प्रमुख मांग हैं कि टोल के 7 किलोमीटर एरिया में आधार कार्ड के माध्यम से किसानों को फ्री टोल किया जाए या एक्सप्रेस-वे के सहारे दोनों ओर सर्विस रोड बनाया जाए। जिससे किसान आ-जा सकें। किसानों का बाकी 64% मुआवजा जल्द दिया जाए। जब तक मांगे नहीं मांनी जाती हैं तब तक धरना जारी रहेगा। इस दौरान जिला अध्यक्ष अलीगढ़ सुंदर सिंह बालियान, जिला प्रवक्ता विजय सिंह तेवतिया, प्रदेश सचिव देवेंद्र सिंह, प्रदीप चौधरी,प्रेम सिंह चौधरी, गोपाल चौधरी,लाखन सिंह,मोहनवीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed